Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने कहा: चुनावी अनियमितताओं के बावजूद विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, हमारे लिए लोकतंत्र पवित्र है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी अनियमितताओं के बावजूद विपक्ष द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि लोकतंत्र सबसे पवित्र है और विपक्ष चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना जारी रखेगा।यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो में छात्रों और शिक्षाविदों के साथ संवाद के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा यही चाहती है, लेकिन विपक्ष जनता का भरोसा टूटने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सत्ता की नहीं, संविधान की है; इसकी रक्षा में विपक्ष मैदान में था, है और रहेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा का राजनीतिक ढांचा अगले छह से आठ महीनों में कमजोर होकर ढह जाएगा। उन्होंने बड़ा खुलासाकिया कि भाजपा के कई मंत्री विपक्ष के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक ऐसे भारत को स्वीकार नहीं करेगा, जहां लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार न हो। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को वापस सशक्त बनाने की लड़ाई सफल होगी और जनता की बिना किसी डर के अपनी बात कहने की ताकत एक बार फिर देश की सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की संभावना पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत में आतंकवाद को समर्थन देना एक बड़ी समस्या है। निर्दोष भारतीयों की हत्या और आतंकवाद के बीच पाकिस्तान से बातचीत करना संभव नहीं है। जब आतंकवाद का समर्थन बंद होगा, तभी बातचीत शुरू हो सकती है।ईरान युद्ध के भारत पर प्रभाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि देश पहले से ही धन और सत्ता के कुछ चुनिंदा व्यापारिक घरानों के हाथों में केंद्रीकरण, छोटे एवं मध्यम व्यवसायों के बड़े पैमाने पर विनाश और बेरोज़गारी जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा कि युद्ध ने पहले से मौजूद समस्याओं को और गंभीर बना दिया तथा आम लोगों को आर्थिक संकट की स्थिति में धकेल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत को वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, न कि केवल मूकदर्शक बनकर रहना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत करने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत इस पूरे घटनाक्रम में केवल एक दर्शक बना हुआ है, जबकि इन सभी देशों के साथ उसके ऐतिहासिक और मजबूत संबंध रहे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिका के साथ मजबूत साझेदारी और रूस के साथ संबंध बनाए रखने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत की अपनी स्वतंत्र आवाज और दृष्टिकोण भी होना चाहिए, जो वर्तमान में वैश्विक मंच पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अपना प्रभाव दिखाना चाहिए। इसमें किसी को भी बाधा नहीं डालनी चाहिए; चाहे वह अमेरिका हो, इजरायल, चीन, रूस या कोई और।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंध केवल व्यक्तिगत मित्रता के आधार पर नहीं चलते। उन्होंने कहा कि वैश्विक राजनीति में यह समझना जरूरी है कि किसी देश के हित क्या हैं, उसकी स्थिति क्या है और वह बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में अपनी भूमिका कैसे निभा रहा है। इजरायल के साथ भारत के संबंधों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों के रणनीतिक कारण हैं। इजरायल रक्षा क्षेत्र में अच्छी तकनीक और हथियार उपलब्ध कराता है, इसलिए भारत के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत का आकार और वैश्विक महत्व इजरायल से बड़ा है और विदेश नीति किसी दूसरे देश के हितों के बजाय भारत के अपने हितों पर आधारित होनी चाहिए।राहुल गांधी ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद भयावह बताया। साथ ही गाजा में इजरायल की कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं में गलत को गलत कहना जरूरी है।

Related posts

लखनऊ के वजीरपुर हसन रोड पर अचानक 5 मंजिला ईमारत अचानक भरभरा कर गिरी , 3 की मौत, बचाव कार्य जारी।

Ajit Sinha

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में क्या कहा , जानने के लिए आवश्य पढ़े

Ajit Sinha

अर्थव्यवस्था मंदी से बाहर है चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद में दो अंकों की वृद्धि हुई है-बीजेपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x