Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरप्पा मोइली के खुलासे पर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले-वीडियो सुने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली ब्रेकिंग:बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले,वीरप्पा मोइली ने एक बहुत गंभीर रहस्योद्घाटन देश के सामने कर दिया है कि यह लोकतंत्र की तथाकथित लड़ाई लड़ने वालों की सरकारें लोकतंत्र के किस पैरामीटर से चलती थीं। अब एकदम स्पष्ट उन्होंने कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और गृहमंत्री अमित शाह जो उस समय गुजरात के गृह मंत्री थे, उनके विरुद्ध जो भी आरोप थे, वह कांग्रेस पार्टी तय कर रही थी और वे सभी आरोप राजनीतिक थे।

मुझे लगता है इससे ज्यादा सीधा स्वीकार्यता इस आरोप की नहीं हो सकती। वो खुद कह रहे हैं हमने तय किया, हमसे गलती हुई कि हम नहीं कर पाए। अर्थात जांच एजेंसी और न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह दरकिनार थी। यह इसका पहला स्पष्ट निष्कर्ष है। This is an unequivocal inference of this statement in which candidly it was accepted that all the allegations on Shri Narendra Modi ji and Shri Amit Shah ji were politically motivated. यह इसका निष्कर्ष नंबर एक है।

निष्कर्ष नंबर दो, वो कह रहे हैं कि वो व्यक्ति मनमोहन सिंह नहीं थे। वीरप्पा मोइली कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निर्णय नहीं ले रहे थे, कोई और निर्णय ले रहा था। तो आज कांग्रेस को बताना चाहिए कि अब तो कोई शक-शुबहा नहीं रह गया है, पूरा नकाब हट गया है कि निर्णय कोई और लेता था। और अब यह साफ हो गया है कि जो कह रहे हैं लोकतंत्र खत्म हो गया है, वो क्यों खत्म हो गया है? मतलब उनकी मर्जी से लोकतंत्र चलता था – यानी वे चाहेंगे तो किसी को आरोपित कर देंगे, चाहेंगे तो किसी को जेल में डाल देंगे और प्रधानमंत्री भी तय नहीं करेगा। और वे खुद यह बता चुके हैं कि इमरजेंसी कैसे लगी, ये परिवार के दो लोग बैठकर तय करते थे, यूनियन कैबिनेट या पार्लियामेंट नहीं तय करती थी। तो मुझे लगता है लोकतंत्र के खत्म होने की जो वास्तविक पीड़ा है, वह लोकतंत्र जो दिखावे का मुखौटा था, जिसके पीछे राजतंत्र का अहंकार था, वह वीरप्पा मोइली जी के बयान के बाद बहुत स्पष्ट हो गया है।

Related posts

नकली कैनेडियन वीजा बनाने वाले दो एजेंटों सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज बब्बर व अन्य नेतागण।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x