Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नोएडा

दाऊद गैंग का शूटर नसीम ढेर, यूपी एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच का जॉइंट ऑपरेशन.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात अपराधी नसीम उर्फ रिजवान को मुठभेड़ में मार गिराया है। दिनांक 19 और 20 नवंबर की रात सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से नसीम गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारा गया बदमाश अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ‘डी-कंपनी’ ग्रुप से जुड़ा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया 50 हजार का इनामी नसीम जो मुस्तफाबाद दिल्ली का रहने वाला था, पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि नसीम बुलंदशहर में अपने किसी सहयोगी से मिलने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमों ने सिकंदराबाद इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख नसीम ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नसीम उर्फ रिजवान का अंडरवर्ल्ड से गहरा नाता रहा है। जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि उसने छोटा शकील के निर्देश पर पाकिस्तान- कनाडा के लेखक तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की सुपारी ली थी। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।नसीम एनसीआर में आतंक का पर्याय बन चुका था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, डकैती और अवैध हथियार सप्लाई के 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।वह गाजियाबाद के लोनी थाने में दर्ज 2025 के एक हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इसके अलावा, दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पिछले 6 महीनों के भीतर हुई दो सनसनीखेज हत्याओं के मामलों में भी दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी। इस संयुक्त ऑपरेशन के बाद यूपी और दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब नसीम के उन स्थानीय संपर्कों और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है, जिनसे मिलने वह बुलंदशहर आया था।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज डा. अजय कुमार , पूर्व सांसद व पूर्व अध्यक्ष को झारखंड पीसीसी में फिर से शामिल कर लिया-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टेलिग्राम टास्क में 10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 2 आरोपितों को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रिंसिपल की बर्ख़ास्तगी को दी मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x