Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से सामान चोरी करने वाले गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का 20 लाख रुपए का सामान बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेज वन पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता मिली, जब एक बड़े अंतर्राज्यीय ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रकों से समान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। यह गिरोह सप्लाई के लिए जाने वाले ई-कॉमर्स कंपनियों के ट्रक से सामान चोरी करता था और उसे बाजार में भेज देता था।पुलिस की गिरफ्त में खड़े हुए संजय खान, जितेंद्र सिंह और लोकेश को पुलिस ने सेक्टर 14 के गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मामचंद स्वामी ने एक महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके ट्रक ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के स्टोर से समान ढुलाई का काम करते हैं. उनका ड्राइवर दीपक कुमार ट्रक चलाता है, लेकिन दीपक 9 अक्टूबर को ट्रक में माल लेकर निकला, लेकिन माल को स्टोर तक नहीं पहुंचाया. जब दीपक से संपर्क करने का प्रयास किया गया था उसका मोबाइल बंद मिला।मामचंद स्वामी के शिकायत पर थाना फेस 1 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और इस संबंध में 2 नवंबर को तीन आरोपियों अनूप, राहुल गुप्ता और यश गुप्ता को गिरफ्तार किया.इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि गैंग का मास्टरमाइंड संजय खान अपने साथियों के साथ नोएडा आने वाला है पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सेक्टर 14 एक नाले के पास से उसके साथियो जितेंद्र सिंह और लोकेश के साथ गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 9 अक्टूबर को उन्होंने चिराग ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी से चोरी की थी और कुछ सामान छोटी दुकानों में बेच दिया था पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बचा हुआ सामान बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है। डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह में 12 सदस्य हैं और यह एक दूसरे के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहते थे यह लोगों को डराने के लिए चाकू रखते थे। अभी इस गिरोह के 6 सदस्य फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं यह गिरोह केवल नोएडा में ही नहीं, गाजियाबाद, इटावा, मैनपुरी, बुलंदशहर और दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी ई-कॉमर्स कंपनियों की गाड़ी से सामान चोरी कर बेच चुका है।

Related posts

जगुआर कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे पुलिस कर्मी के पेट में मारी गोली,एक बदमाश को पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने आज 12 एसीपी को सौपी थानों की जिम्मेदारिया-जानने के लिए लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x