Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य महिला आरोपित 3 पकडे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी महिला थाना व क्राइम ब्रांच बॉर्डर की संयुक्त टीम ने रविवार की रात सेक्टर – 21 के मकान में छापेमारी करके लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने के लिए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम विमल, मुख्य महिला आरोपित शोमा दास, प्रदीप हैं। इनमें आरोपित विमल, गांव जलालाबाद कन्नौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, वर्तमान में गांव बडोली मे रहता है। आरोपित महिला वर्तमान में फरीदाबाद एरिया की रहने वाली है। आरोपित प्रदीप मलेरना रोड बल्लभगढ़ का रहने वाला है। आरोपित प्रदीप को संदिग्ध अवस्था में काबू किया गया है जो मौके पर ग्राहक था।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एसीपी विनोद को रविवार देर रात को एक गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित विमल जिस्मफरोशी के लिए लड़कियां सप्लाई करवाता है। इस  सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते एसीपी विनोद के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी, क्राइम ब्रांच बॉर्डर व पुलिस चौकी अंखीर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर विमल के पास जाकर संपर्क किया और लड़की सप्लाई करने की बात कही जिसपर विमल ने अपनी गाड़ी में 3 लड़की  दिखाई । फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मी अपने 2000₹ दिए। पुलिसकर्मी के इशारे से आरोपित को पुलिस पार्टी ने मौके से काबू किया गया।

आरोपित  से 2000/-रु बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला की आरोपित विमल ड्राइवर का काम करता है, और वेश्यावृति के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करता है। मुख्य आरोपित महिला शोभा दास व अन्य आरोपित  के लिए नौकरी करता है। आरोपित विमल के द्वारा बताए गए पते पर रेड की गई तो मौके पर मुख्य महिला आरोपित शोमा दास को गिरफ्तार कर अन्य लडकियो को बरामद किया गया है। मौके पर बरामद लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए ला रखी थी जो महाराष्ट्र, सिक्किम, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली इत्यादि राज्यों की रहने वाली थी। आरोपितों  को गिरफ्तार करके लड़कियों को मुक्त कराया गया। आरोपित  विमल को नौकरी के साथ साथ एक लडकी लाने ले जाने के लिए 500/-रु अलग से मिलते है। आरोपित लड़कियां लेकर आता है और उनसे वैश्यावृति करवाता है। इस मामले में अभी जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपितों  के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लड़कियों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया गया है वहीं आरोपितों  को अदालत में पेश करके नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

Related posts

रिट्ज व ए स्टार कारों के बीच एक नील गाय को बचाने के चक्कर में जबरदस्त टक्कर, इस हादसे में दो की मौत, एक गंभीर।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक से गोली चला कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला बंटी सरदार पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रिदम ऑफ इंडिया व माटी बानी के मिश्रित संगीत ने बटोरी तालियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x