Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने फार्म हाउस में मारा छापा, जुआ खेल रहे 20 आरोपित 4 लाख 20 हजार के साथ पकड़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस में पार्टी के नाम पर जुआ खेलने व शराब पीने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच बॉर्डर व क्राइम ब्रांच सेक्टर- 17 की टीम ने संयुक्त रूप से रेड मारकर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते बताया कि पकड़े गए जुआरियों के नाम गौरव, सुमित, कपिल, हरजीत, दिनेश, ईशान, अनिल, महाराज, राजेश, योगेश, सचिन, मनोज, गौरव, योगेश, विनोद, विनोद, हरवीन्दर, ओमदेव, कवल, कमल औऱ महाराज सिंह है। सभी के सभी जुआरी फरीदाबाद के विभिन्न एरिया के रहने वाले है तथा जुआरी महाराज सिंह पलवल का, राजेश नोएडा का, दिनेश प्रातपगढ़ का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से गांव पावटा मोहताबाद फार्म हाउस अरावली फैंटासिया में लोग जुआ खेल रहे और शराब पी रहे है की सूचना मिली। जिसपर डीसीपी क्राइम से सर्च वारंट लेकर रेड की गई। मौके पर क्राइम ब्रांच बॉर्डर व क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 से और क्राइम ब्रांच टीम बुलाई गई और फार्म हाउस पर रेड की गई। मौके पर क्राइम ब्रांच टीम ने देखा की लोग टेबल पर शराब की बोतल व गिलास लिए है और ताश खेल रहे है। सभी आरोपितों को मौके से काबू किया गया। मौके पर 20 आरोपितों से 4 जोड़ी ताश व 4,20,000/-रु नकद बरामद किए गए है। आरोपितों के खिलाफ थाना धौज में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपितों का अपराधिक रिकॉर्ड की जांच किया जा रहा है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चोरी की वैगनआर कार से 24 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 3 सप्लायर को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

जन्म दिन: एक शख्स को पिस्तौल से हवा फायरिंग करते हुए का वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के मामले में वांछित और घोषित अपराधी को दिल्ली पुलिस की पश्चिमी रेंज-II अपराध शाखा की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x