Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पेट्रोल पंप पर मारा छापा, सैंपल भरवाए-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज गांव भतोला के चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर छापा मारा और सैंपल भरवाए। इस दौरान उनके साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी गण  भी मौजूद रहे। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुछ भी गलत पाया जाए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस पेट्रोल पंप के बारे में गांव के लोगों की शिकायत लगातार मिल रही थी। हम समय का इंतजार कर रहे थे और बिहार चुनाव से वापिस आते ही आज अचानक कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों ने अलग-अलग तरीके के आरोप पेट्रोल पंप संचालक एवं कर्मचारियों पर लगाए थे जिसको देखते हुए आज विभागीय अधिकारियों के साथ लेकर छापा मारकर उनके रिकॉर्ड की जांच की और पेट्रो प्रोडक्ट्स के सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी गलत पाया गया तो नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्रवाई कर रहे हैं और उनको जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट देंगे। नागर ने कहा कि पूरे हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित कार्रवाई तेज गति से चल रही है, जिसका मकसद आम उपभोक्ता को यह भरोसा दिलाना है कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापार में लगे लोगों को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि आप मुनाफे के लिए कारोबार कर रहे हैं ना कि किसी की आंखों में धूल झोंकने के लिए। नागर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल करने में यकीन रखती है। हम अपने नेतृत्व द्वारा दिए गए संस्कारों के आधार पर ही समाज की सेवा में जुटे हुए हैं क्योंकि राजनीति हमारे लिए सेवा का साधन है।
मंत्री राजेश नागर सुबह-सुबह ही विभागीय अधिकारियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे जिन्हें देखने के बाद वहां मौजूद उपभोक्ताओं के अंदर एक खुशी देखी गई। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में पत्नी के दोस्त ने उसकी गोद से 4 माह के बेटे का किया अपहरण, से आहत उसकी पत्नी ने जहर खा ली, मौत, बच्चा बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पलवली हत्याकांड में 18 आरोपियों को अदालत ने 10 को दो, 5 को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, 3 को जेल, निलंबित, देखिये वीडियो ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नव वर्ष आपके लिए हर्षोल्लास,आरोग्यता व आशाओं से परिपूर्ण हो ,यही हमारी कामना है, डा.प्रशांत भल्ला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x