Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सेना भर्ती के प्रथम चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा अब 27 अक्तूबर की बजाए 26 अक्तूबर को होगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला के निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि सेना भर्ती के प्रथम चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा अब 27 अक्तूबर की बजाए 26 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैन्ट में होगी।उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा तेजली खेल परिसर यमुनानगर में गत 20 अगस्त से 25 अगस्त तक जो भर्ती रैली का आयोजन किया गया था उसमें कई उम्मीदवार चिकित्सा परीक्षण में फिट घोषित हुए थे।



उनको रैली साईट पर ही एडमिट कार्ड भी दे दिए गए थे। इस एडमिट कार्ड में लिखित परीक्षा (सीईई) का 27 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में आयोजित होनी बताई थी, लेकिन अब यह लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर की बजाए 26 अक्तूबर को उसी स्थान पर होगी। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को रैली साईट पर 27 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उन सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड और 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 10 अक्तूबर को सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय अंबाला में रिपोर्ट करना है ताकि उनको भर्ती कार्यालय द्वारा पुराना एडमिट कार्ड जमा करके नया एडमिट कार्ड जारी किया जा सके।

Related posts

जमीन से जुड़े सभी काम हों आसान, पारदर्शी और समय पर, यही सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय, फरीदाबाद में नियंत्रण कक्ष।

Ajit Sinha

मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया, कांग्रेस छवि धुमिल करने में लगी: बिप्लब देब

Ajit Sinha
error: Content is protected !!