Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया, कांग्रेस छवि धुमिल करने में लगी: बिप्लब देब

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को पार्टी कार्यालय गुरु कमल में गुरुग्राम लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है और इस पर तेजी से अभूतपूर्व काम हुए हैं। देब ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश व प्रदेश की जनता को मिल रहा है और  मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। बिप्लब देब ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को तो गिनाया ही, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। यहां बिप्लब देब ने कांग्रेस को भी घेरा। बिप्लब देब ने कहा कि जनता में जागृति और जानकारी तथा उपलब्धियों का अहसास कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 जून तक कराने का निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में लिया गया है।  केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनवाते हुए 30 जून तक चलने वाले कार्य क्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

बिप्लब देब ने कहा कि देश भर में 51 रैलियां होंगी, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। हरियाणा में भी लोकसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 13 कार्यक्रम होंगे जिनमें प्रबुद्धजनों से संपर्क, एक लोकसभा में कम से कम 1000 नए परिवारों के साथ संपर्क भी स्थापित करने का काम किया जाएगा। देश में 10 लाख बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को डिजिटल के जरिए सुना और देखा जाएगा। व्यापारियों के साथ सम्मेलन, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन, गांव व शहर के सम्मानित नागरिकों के साथ बैठकें जैसे कार्यक्रम 30 जून तक चलने वाले हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि योग दिवस पर भी प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। योग को जो पहचान मिली है उसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है कि आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है।बिप्लब देब ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के कारण भारत की काफी बदनामी हुई। कांग्रेस शासनकाल में भारत की इकोनॉकी का स्तर दसवें स्थान से भी उपर था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने देश को नई उंचाई दी और भारत को सम्मान दिलाने का काम किया है। आज भारत की इकोनामी विश्व में पांचवे नंबर की है और जल्द ही हम दूसरे नंबर पर भी पहुंच जाएंगे। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने बताया कि अब 9 साल पूरे होने पर पार्टी के कार्यकर्ता महाजनसंपर्क अभियान के तहत जनता का फीडबैक भी ले रहे हैं।खिलाड़ियों के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान टेबल पर बैठने पर ही होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियां खुद तो श्रास्तेश् पर है और दूसरों को उकसाने का काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारा गौरव है और वे खेल के मैदान में खेलते हुए और देश के लिए अवार्ड लाते हुए अच्छे लगते हैं। टेबल पर सभी समाधान होंगे।मोदी सरकार में 9 साल के दौरान देश आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से बढ़ा है। पहले डिफेंस का सामान बाहर से आता था। दूसरे सामान भी आयात किए जाते थे। लेकिन मोदी सरकार के शासनकाल में 98 प्रतिशत मोबाइल देश में बन रहे हैं, हेली कॉप्टर की युनिट लग रही है, ऐसी रेलवे स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। हर दिशा और क्षेत्र में देश प्रगति कर रहा है। जीएसटी कलेक्शन के बारे में बालते हुए प्रदेश प्रभारी ने बताया कि इस बार 18 लाख करोड़ टैक्स आना एक रिकार्ड है।कांग्रेस के लुभावने वादों पर देब ने कहा कि अब कांग्रेस के झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं करेगा। उनके समय में नौकरियां पर्ची और खर्ची पर दी जाती थी। लेकिन हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देकर प्रमाणित कर दिया कि भाजपा में पारदर्शी से काम होता है। प्रेस कांफ्रेंस में महामंत्री मोहन लाल बडोली, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सह प्रमुख जयवीर यादव मौजूद रहे।

……बाक्स….

बैठक में बिप्लब देब और राव इंद्रजीत सिंह ने मोदी सरकार के कार्यों को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

प्रेस कांफ्रेंस के बाद गुरुकमल में जिला अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।  प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री बनवारीलाल, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने और सेवा ही संगठन के तहत लोगों के कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत हमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं नेएक संगठन के रूप में जन-सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र की सेवा करना सबसे पहला धर्म है। हमारे कार्यकर्ता अथक प्रयास करके जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, यह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संगठन का मतलब है ‘सेवा, सबका साथ, सबका सुख और सबकी समृद्धि। केेंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 9 सालों में अंत्योदय के तहत काम किया है। आज गरीब, मजदूर और किसान सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हम पिछली सरकारों की तुलना करेंगे तो केंद्र की मोदी व राज्य की मनोहर सरकार के काम उन पर भारी पड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 9 सालों में मोदी सरकार ने लोगों की जीवन शैली को बदलने का काम किया है। इस मौके पर गुरुग्राम के प्रभारी एवं पलवल के विधायक दीपक मंगला, पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष यादव, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, रेवाड़ी व नूंह जिला के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जुआ, सट्टा, अवैध शराब व ड्रग्स का काम करने वालों की कमर तोड़ेगी हरियाणा पुलिस-अनिल विज

Ajit Sinha

राहुल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से आरक्षण छीनना चाहते हैं

Ajit Sinha

बिहार पुलिस प्रतिनिधिमंडल ने ’’हरियाणा 112’’ प्रोजेक्ट का किया अध्ययन, आपातकालीन सेवा हरियाणा 112 की करी सराहना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x