Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सिरफिरे आशिक की करतूत, महिला मित्र की अन्य लोगो से दोस्ती के शक में उस पर फेंका तेजाब, आरोपी पुलिस मुठभेड़ घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : एक सिरफिरे आशिक ने अपनी महिला मित्र की अन्य लोगो दोस्ती होने के शक में नाराज होकर उस पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया. महिला को गंभीर अवस्था मे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. महिला के शिकायत पर पुलिस ने जब फरार आरोपित प्रेमी को अरेस्ट करना चाहा, तो उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपित  के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी बरामद की है.

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल मामूरा निवासी विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरिश्चंद्र ने बताया कि आरोपित  विकास का कहना है कि वह अपनी महिला मित्र से बदला लेना चाहता था.  इसीलिए उसने उस पर तेजाब फेंका डीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन-2  ने बताया कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे.महिला कुछ समय पहले ही अपने पति को छोड़कर विकास के साथ 3 बच्चों को लेकर मुंबई चली गई थी लेकिन वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों वापस मथुरा गांव लौट आए थे.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि विकास और उसकी महिला मित्र पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह  रहे थे. मुंबई से ममूरा लौटने के बाद महिला की अन्य लोगों से दोस्ती हो गई थी. जिसके कारण विकास काफी परेशान था और मामूरा के रामदास होटल के पास उसने अपनी महिला मित्र पर एसिड डाल दिया, इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। और विकास मौके से फरार हो गया. घायल महिला की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. एक सूचना पर जब पुलिस विकास को अरेस्ट  करने के लिए पहुंची तो विकास ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से विकास घायल हो गया. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. विकास के पास से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी बरामद हुई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपित विकास तेजाब कहां से खरीदा था। इसमें तेजाब बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. 

Related posts

दिल्ली पुलिस ने एफएम चैनलों के साथ समझौता किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गल्ले से चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसने रमन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी -पकड़ा -अमन यादव

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी में 105 मामलों में जब्त 6.03 करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन, चरस, गांजा,अफीम नष्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x