Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एक कमरे से मिली 4 लाश: कारोबारी ने अपनी पत्नी , दो नाबालिग बेटियों को गोली मार की हत्या,खुद भी गोली मारकर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: जींस के कारोबारी ने शुक्रवार दोपहर को पहले अपनी पत्नी , दो नाबालिग बेटियों को जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश किया , फिर एक- एक करके तीनों को अपने घर के एक कमरे में ही गोली मार कर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इन सभी की लाश बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में मिली हैं। मरने वाले कारोबारी का नाम इसरार हैं और उस की उम्र लगभग 40 साल हैं , ये लोग दिल्ली के जाफराबाद में रहते थे।

मृतक इसरार अपने दो नाबालिग लड़के को छोड़ गया हैं , इनमें से एक की उम्र लगभग 4 वर्ष और 13 वर्ष हैं। इन्हीं बिल्डिंग में इसरार के उसके माता -पिता और परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। जांच टीम ने घटनास्थल से पिस्टल और  खाली कारतूस कारतूस बरामद की हैं और एक सुसाइड नोट भी मिले हैं , जो वीडियो रिकॉर्डिंग हैं। पुलिस की माने तो प्रथम चरण में ये प्रतीत होता हैं कि पहले इसरार ने अपनी पत्नी , उम्र 35 वर्ष , बेटी 11 और 9 वर्ष की हत्या की हैं इसके बाद खुद भी गोली मार कर हत्या कर ली हैं। आगे अभी जांच जारी हैं।  

Related posts

प्रियंका गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए किसे चेतावनी दे डाली – सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प के लिए पहली तिमाही में 400 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x