Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी द्वारा एक शख्स की पिटाई किए के मामले में सारन थाने में दो अलग – अलग एफआईआर दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी के द्वारा एक शख्स को जमीन पर लेटा कर पीटने वाले वीडियो वायरल होने के बाद अब थाना सारन में दो एफआईआर दर्ज की गई है। जब बिट्टू बजरंगी शख्स को पीट रहा था उस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, जो बिट्टू बजरंगी का गनमैन हैं, के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की मानें तो अभी तो दोनों मुकदमें में बारीकी से जांच की जा रही हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि एक शख्स को कुछ लोग पकड़ कर बिट्टू बजरंगी के पास ले आए ,और उसे कहने लगे की टॉफी देने की लालच देकर बच्चियों को ये शख्स गलत नियत से ले जा रहा था। इसी शक के आधार पर इसे पकड़ कर आपके पास लाया हूँ, पर बिट्टू बजरंगी ने उस शख्स को पुलिस के हवाले करने के बजाए खुद उसकी पिटाई करने लगा। पिटाई के दौरान चार-पांच लड़कों ने उसे जमीन पर उल्टा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, फिर बिट्टू बजरंगी उसकी डंडे से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा हैं। यह घटना गत 1 अप्रैल 2024 की हैं पर ये वीडियो 2 अप्रैल 2024 को यानी कल मंगलवार को वायरल हुआ था। उनका यह भी कहना हैं कि दूसरा जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह बच्चियों के पिता की तरफ से दी गई लिखित शिकायत पर दर्ज की गई हैं, जिसमें ये जिक्र किया गया हैं कि जिसकी पिटाई हुई हैं उस शख्स ने उनकी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की हैं। जिस पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि अभी दोनों ही मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही हैं, इसमें जो सच सामने आएगा उसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो में एक पुलिसकर्मी जो दिखाई दे रहा है असल में बिट्टू बजरंगी का गन मेन हैं जो सुरक्षा के लिए दी गई थी, को चाहिए था कि मारपीट करने से बिट्टू बजरंगी को रोके, और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना इंचार्ज को सूचित करें, जो उसने नहीं किया। इसलिए अब उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: तीन दिवसीय 21 वें दिवाली मेला ग्रीन फील्ड का हुआ भव्य समापन ,झूमकर नाचे पार्षद वीरेंद्र भड़ाना-वीडियो देखें

Ajit Sinha

पुलिस और गौकशों की मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल, तीसरा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, चार फरार

Ajit Sinha

60 लाख रूपए के 147 बोरियों में बंद लगभग 12,430 किलोग्राम सुपारी के साथ पांच चोरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x