Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव जसाना में अवैध रूप से विकसित एक कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बृहस्पतिवार को गांव जसाना, फरीदाबाद में करीब 4 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अवैध कॉलोनी में पांच बाउंड्रीवाल और 4 निर्माणाधीन मकान बने हुए थे,जिसको उपरोक्त टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि उनकी अवैध कॉलोनियों में तोड़ फोड़ की कार्रवाई लगातार चली आ रही है। आज गांव जसाना में अवैध रुप से विकसित एक अवैध कॉलोनी में उनकी टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:किसान नेता सतपाल ने बढ़-चढ़कर किसान आंदोलन में भाग लेने की अपील की गांव सागरपुर और फतेहपुर बिलोच के किसानों से

Ajit Sinha

डॉ. भल्ला फाउंडेशन की ओर से लगाए जाने वाले फ्री हेल्थ कैंप संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहरपार इलाके में पैरों से अवैध निर्माण के कई दीवारों को तोड़ा, बड़े -बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को छोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x