Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चोरी की हौंडा सिटी कार में बिठा कर लूटपाट करने व फोनपे का पासवर्ड नहीं बताने पर सिर में “पाना” मारकर हत्या कर दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दिसम्बर-2021 में 40 वर्षीय एक शख्स की हत्या करके गाँव गाड़ौली में फैंकने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को थाना सेक्टर -10 की टीम ने अरेस्ट किया हैं। ये मामला शुरूआती दौर में ब्लाइंड मर्डर था जिसे अब सुलझा ली गई हैं। आरोपितों ने खुलासा किया की फोन पे का पासवर्ड नहीं बताया तो उसके सिर में पाना मार -मार कर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिनांक 22.12.2021 को गाँव गाड़ौली के पास एक 40 वर्षीय शख्स का शव मिला था बाद में जिसकी पहचान अंजनी कुमार निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई थी। इस सम्बंध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत तथा मौत के अज्ञात कारणों से होने पर थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 CrPC की कार्रवाई की गई थी। और पुलिस टीम द्वारा मृतक अंजनी कुमार के शव का पोस्टमार्टम करया गया था। पोस्टमार्टम होने उपरांत आई रिपोर्ट में मृतक अंजनी कुमार की मौत सिर में चोटें मारने के कारण ज्ञात हुई जिस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि इस मुकदमा में थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस तकनीकी तथा परंपरागत पुलिस प्रणाली का प्रयोग करते हुए तथा अपने अथक प्रयासों से इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों को गत 13/14 जुलाई 2022 की रात को देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया हैं। आरोपितों के नाम *आफताब राजा, उम्र 22 वर्ष, कुणाल उर्फ धामा, उम्र 24 वर्ष व साहिल उर्फ मुल्ला, उम्र 23 वर्ष* हैं। आरोपित *अमन* को कल वीरवार को अरेस्ट किया गया हैं.आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इस मुकदमे में मृतक अंजनी कुमार इफको चौक पर दिल्ली जाने के लिए खड़ा था तो आरोपितों ने उसको सवारी के रूप में दिल्ली तक ले जाने के लिए लूटपाट की नीयत से चोरी की होंडा सिटी कार में बैठा लिया। इन्होंने उससे 1500 रुपयों की नगदी व मोबाईल फोन छीन लिया तथा मृतक के फोनपे से रुपए भी ट्रांसफर करने चाहे। मृतक से पासवर्ड पूछने पर उसने विरोध किया तो इन्होंने (आरोपितों ) ने मृतक के बेटे से फोन करके पासवर्ड पूछना चाहा ,लेकिन मृतक ने अपने बेटे को पासवर्ड बताने से मना कर दिया। आरोपितों ने पाना से मृतक अंजनी कुमार के सिर व पैरों में चोटें मारकर उसकी हत्या कर दी तथा उसके शव को गाँव गाड़ौली में फेंक कर भाग गए। आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश करके 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा बरामदगी की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद: दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी, एक आरोपित पकड़ा गया, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

अरावली बचाने में प्रवर्तन ब्यूरो निभाएगा निर्णायक भूमिका- नवदीप सिंह विर्क

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x