Athrav – Online News Portal
दिल्ली मध्य प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर- शिवराज सिंह चौहान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली /भोपाल- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी को ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर’ करार दिया है। इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली के दौरान राहुल गांधी के वियतनाम दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी केवल समस्या हैं, समाधान नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘रिजीम चेंज गैंग’ अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने के हसीन सपने देख रहा है। लेकिन सवाल केवल सत्ता का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासी विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जुटे हैं। ऐसे में विपक्ष के सत्ता हासिल करने के नापाक मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1984 में सिखों के खिलाफ हुई हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने उस दौर की भयावहघटनाओं को याद करते हुए कहा कि देश उन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकता, जब सिख भाई-बहनों की हत्या की गई और उन्हें आग में झोंक दिया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रैली निकालने के बजाय उन घटनाओं के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के सामने असली सवाल सत्ता का नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 140 करोड़ जनता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब देश उत्साह और आनंद के साथ दशहरा जैसे पर्व मनाता है, तब राहुल गांधी विदेश निकल जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को केवल समस्याएं गिनाने वाले नेताओं की नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान देने वालों की जरूरत है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे केवल समस्या बनकर न रहें, बल्कि कभी समाधान भी बनें।

Related posts

राहुल गांधी बोले- भाजपा आरएसएस के सिस्टम को सवाल पूछने वाले छात्र नहीं, अंधभक्त चाहिए.

Ajit Sinha

देखें वीडियो: मोदी सरकार ने सात साल से दिए हैं अनगिनत घाव… जो अब पक कर नासूर बन गए हैं- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शिमला में विधान सभा चौक से होटल पीटरहॉफ तक किया रोड शो, शानदार स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x