Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने और शव को पेट्रोल डाल कर जलाने का आरोपित मुठभेड़ के बाद, पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पहले अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या और शव को छिपाने के लिए नहर किनारे ले जाकर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर जलाने के, आरोपित  को ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद,  घायल हालत में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस टीम ने आरोपित  के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।  

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपित  का नाम रिहान है, नई  आबादी, थाना दादरी के रहने वाले रिहान ने एक दिन पहले अपनी प्रेमिका शिवानी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, उसने शव को छिपाने के लिए नहर किनारे ले जाकर अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर चेहरे पर डाला और आग लगाने की कोशिश की। थाना जारचा ने मुकदमा दर्ज कर मिले एक इनपुट पर खटाना नहर की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपित  रिहान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपित रेहान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद की है। मामले में अन्य वैधानिक और  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया CrPIS प्रणाली का शुभारंभ। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3000 बन्दियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जेल में निकाली तिरंगा यात्रा-जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:कांग्रेस ने युवा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की, एकजुटता व्यक्त की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x