Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया CrPIS प्रणाली का शुभारंभ। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने तकनीक आधारित अपराध नियंत्रण एवं वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है। नई दिल्ली में 19-20 जून, 2026 को आयोजित 26 वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन में हरियाणा राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) द्वारा विकसित क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (CrPIS) को देशभर में सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में सराहा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के निदेशक द्वारा हरियाणा राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) को रिकॉर्ड समय में CrPIS प्रणाली को सफलता पूर्वक विकसित एवं लागू करने के लिए ‘Certificate of Excellence’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। हरियाणा पुलिस की ओर से यह सम्मान इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने ग्रहण किया, जो वर्तमान में SCRB, पंचकुला मुख्यालय में कार्यरत हैं।सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ किया। सम्मेलन में देशभर से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों एवं फॉरेंसिक वैज्ञानिकों के समक्ष हरियाणा द्वारा विकसित तकनीकी ढांचे को विशेष रूप से सराहा गया। विशेषज्ञों ने माना कि हरियाणा ने जिस तेजी, दक्षता और सटीकता के साथ CrPIS का मॉडल तैयार कर उसे लागू किया है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा पुलिस की तकनीकी क्षमता को दर्शाती है, बल्कि अपराध जांच एवं पहचान प्रणालियों के आधुनिकीकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस उपलब्धि पर SCRB  की पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता, नवाचार और तकनीक आधारित कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आधुनिक अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वैज्ञानिक जांच और डिजिटल तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है तथा हरियाणा पुलिस इस दिशा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।डीजीपी  अजय सिंघल ने कहा कि CrPIS जैसी उन्नत प्रणाली अपराधियों की सटीक पहचान, रिकॉर्ड प्रबंधन और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा पुलिस भविष्य में भी तकनीकी नवाचारों को अपनाकर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के अपने संकल्प को और मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा को तकनीक आधारित पुलिसिंग और वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी और एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक।

Ajit Sinha

एलएनटी कंपनी के दो कर्मचारियों को लुटेरों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर।

Ajit Sinha

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर चोर पकड़े गए , 21 लग्जरी गाड़ियां और फर्जी नंबर फ्लेट्स बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x