Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

4 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार-पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/फतेहाबाद: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फतेहाबाद जिले में कार्रवाई करते हुए तहसील रतिया में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर को 4,000 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शिकायतकर्ता की अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि तहसील रतिया में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर तैनात बलविंदर द्वारा उसकी अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपित बलविंदर को गिरफ्तार किया गया। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट फतेहाबाद की टीम द्वारा की गई। आरोपित  के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच  जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर मंच पर बढ़ाया देश का गौरव : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री का वन नेशन-वन इलेक्शन विजन होगा साकार, विकास कार्यों में आएगी गति -नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

व्यापारी को धोखे से हनीट्रैप केस में फंसा कर लाखों की अवैध वसूली करने के जुर्म 3 महिलाएं सहित 5 लोग को अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x