Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

इंडिया गठबंधन ने डीएमके प्रमुख स्टालिन से परिसीमन पर भाजपा की गंदी साजिश कामयाब न होने देने की अपील की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन नेताओं के साथ डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर भाजपा की गंदी साजिश कामयाब न होने देने की अपील की है।रविवार को चेन्नई में हुई इस मुलाकात में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी, सीपीआई (एम) महासचिव एमए बेबी, समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय, सांसद कपिल सिब्बल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा 850 सीटों के साथ निर्वाचन क्षेत्रों को नया रूप दे देगी, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ देश के लिए, बल्कि दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु के लिए भी नुकसानदायक है।राहुल गांधी ने बताया कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के साथ मुलाकात सौहार्दपूर्ण हुई है। उन्होंने स्टालिन से गुजारिश की है कि उन्हें तमिलनाडु के हितों की रक्षा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा की यह खतरनाक साजिश कामयाब न होने दी जाए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा असम और जम्मू-कश्मीर में इस तरह के प्रयोग पहले ही कर चुकी है एवं अब इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है।  राहुल गांधी ने आरएसएस पर तमिल विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरएसएस तमिल सभ्यता, भाषा और संस्कृति के विचार से नफरत करती है; वह इन्हें समाप्त करना चाहता है और इनपर अपना नियंत्रण जमाना चाहता है। इसीलिए, ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता सबसे अनुरोध कर रहे हैं कि भाजपा को वह हासिल न करने दें जो वे चाहते हैं।राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा 850 सीटों के साथ निर्वाचन क्षेत्रों को नया रूप दे देगी, तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा; इसके बाद वहां की संस्कृति और भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टालिन को सभी देशभक्त लोगों की तरह इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

Related posts

दिल्ली एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल सहरावत व गोवा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद रियाज़ चौधरी बने।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव को डीजीपी ने दी बधाई।

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू की स्पेशल बस सेवा; परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट 892 SPL का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x