Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

वाइन शॉप के सामने दो लड़के हवा फायरिंग करके आमजनों में खौफ पैदा करना चाहते थे -अब दोनों आरोपित पकडे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गोल्फ एक्सटेंशन रोड स्थित वाइन शॉप के सामने एक अगस्त की रात लगभग 10 बजे दो लड़के गाली -गलौज कर रहे थे इनमें से एक लड़के ने पिस्टल ले रखी थी , जिसने गाली -गलौज करते हुए दो फायर कर भाग गए। इस बारे में एक मुकदमा दर्ज किया गया था और इस केस की आगे की कार्रवाई अपराध शाखा मानेसर की टीम को सौपी गई थी, जिसने तकनीक की सहायता से दोनों आरोपितों तक पहुंचे , और उन्हें अरेस्ट कर लिया।

अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम प्रतीक कपूर और प्रवीण हैं। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख  पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था,पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वसूली के लिए अपना दबदबा बनाकर व अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए इन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनाई और इनके साथी द्वारा उपलब्ध कराए गए पिस्टल से इन्होंने योजना नुसार इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित अपना दबदबा बनाकर ठेके के आसपास खाली जमीन पर दुकानें लगवाकर उनसे वसूली करना चाहते थे। इनके विरुद्ध थाना न्यू कॉलोनी में भी झगड़ा करने व हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देने का एक मुकदमा दर्ज  है।इस *वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल, जिंदा कारतूस व स्कूटी आरोपितों के कब्जा से बरामद की गई हैं* आरोपितों  को 2 दिन के पुलिस रिमांड के उपरांत आज पुनःअदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व किराएदार फारुख ने फैजान 15 वर्ष की हत्या करके उसके शव को बड़खल के झाड़ियों में फेंक दिया था -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

थाना साइबर क्राइम की टीम ने आज विदेशी लोगों से ऑनलाइन धोखा धड़ी से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर में की छापामारी, अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रोटेक्शन होम में मृत मिली लड़की की लाश, उस के प्रेमी और भाई पर हत्या का केस दर्ज, न्यायिक जांच शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x