Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने चौकी में किया कन्या पूजन, बालिका रक्षा की शपथ ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बालिका रक्षा की शपथ के साथ आज नवरात्रि का पर्व फरीदाबाद पुलिस ने मनाया। नवरात्रि के नौवें दिन आज पर्वतीय कॉलोनी चौकी के पुलिस कर्मियों ने चौकी प्रांगण में पूजा-अर्चना की व कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर  पुलिस कर्मियों ने बालिका की रक्षा करने की भी शपथ ली।

पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज  मनोज कुमार ने आज नवरात्रि के नौवे दिन पूजा-अर्चना की और उसके बाद क्षेत्र की बालिकाओं को बुलवा कर कन्या पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की बालिकाओं का पूजन किया। पूजन समाप्त होने पर पूड़ी, सब्जी, काले चने व हलवा आदि वितरित किया तथा उपहार भी भेंट किए। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, ईएसआई राजकुमार, हैड कांस्टेबल सोनू, हैड कांस्टेबल मीनू, लंगरी राजू आदि ने बालिका की
रक्षा की शपथ ली।

पर्वतीय चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी का कर्तव्य है कि वह क्षेत्र प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करें लेकिन आज रामनवमी पर चौकी के सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह क्षेत्र की सभी बालिकाओं की रक्षा करें। दिन और या रात क्षेत्र में बालिका सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र के स्कूल कॉलेज व कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिसके बाद कन्या पूजन के लिए चौकी पहुंची बालिकाओं के परिजनों को भी प्रसाद वितरित किया।

Related posts

वेयर हॉउस से 35 लाख रूपए के सामानों को चोरी करने वाले कंपनी के ही दो स्टाफ को पुलिस ने किया अरेस्ट, 9 लाख कैश बरामद।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश ओवरलोडिंग को हरगिज बर्दाश्त नहीं, इस कार्रवाई से बिल्डिंग मैटेरियल की बढ़ सकती हैं कीमतें – मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले 2 चोरों को थाना कोतवाली की टीम ने किया गिरफ्तार,चोरों के कब्जे से चोरी के पैसे बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x