
अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी औरप्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में पार्टी की महिला सांसदों,विधायकों, पार्षदों और महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘नारी शक्ति हुंकारआंदोलन’ के तहत जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर मामले मेंआरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल सेकाँग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर के साथदो घंटे तक चले इस रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्वसे तीखे सवाल पूछे और आरोपी सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने तथा उन्हें पुलिसके हवाले करने की मांग की।

इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, केंद्रीयमंत्री श्रीमती अन्न पूर्णा देवी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती नीमूबेनजयंतीभाई, श्रीमती सावित्री ठाकुर और श्रीमती रक्षा निखिल खडसे सहित श्रीमतीसंध्या राय, सुश्री बांसुरी स्वराज, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्रीमती कृति देवीदेबबर्मन, श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव, श्रीमती भारती पारधी, श्रीमती बिजुलीकलिता मेधी, श्रीमती शोभनाबेन महेंद्रसिंह बारैया, श्रीमती मालविका देवी, श्रीमतीहिमाद्री सिंह, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती अनीता शुभदर्शिनी, श्रीमती कमलेशजांगड़े, डॉ. लता वानखेड़े, श्रीमती पूनमबेन हेमतभाई माडम, श्रीमती कविता पाटीदार,श्रीमती संगीता यादव, डॉ. अलका गुर्जर, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती माया चिंतामनइवनाते, श्रीमती सुष्मिता देव, श्रीमती गीता शाक्य, श्रीमती कल्पना सैनी, श्रीमतीस्वाति मालीवाल, श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, श्रीमतीमाया नारोलिया, श्रीमती सीमा द्विवेदी, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, श्रीमती लक्ष्मीवर्मा, श्रीमती अधिकारिमयुम शारदा देवी और श्रीमती दर्शना सिंह सहित भाजपा महिलामोर्चा की हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत सुबह 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्गस्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ तक विशालविरोध मार्च निकाला गया।
इसके बाद इंदिरा भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया।भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी केकथित महिला-विरोधी रवैये और दोहरे चरित्र के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले काँग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं पर हमलाकिया, उनके साथ मारपीटकरने की कोशिश की एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया और उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि न्याय कीआवाज अब दबेगी नहीं और महिला शक्ति झुकेगी नहीं। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा #SexforMarks जैसे आपराधिक कृत्यकरने वाले सांसद को राजनैतिक शरण देकर बचाने का काम करने वाले राहुल गांधी औरकाँग्रेस पार्टी के नेतृत्व को शर्म आनी चाहिए। काँग्रेस द्वारा महिला अधिकार कीबात सिर्फ एक पाखंड मात्र है और असलियत में तो इनकी मानसिकता महिला विरोधी है। जेएनयू की 11 छात्राओंसे जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम कोपार्टी से निष्कासित करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज नईदिल्ली स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी से कांग्रेस मुख्यालय तक भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल मार्चनिकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा नेत्रियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व परआरोपी सांसद को संरक्षण देने के खिलाफ कडा विरोध दर्ज कर काँग्रेस से सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान औरन्याय के मुद्दे पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी? महिला नेत्रियों की स्पष्ट मांग थी कि काँग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित बेटियों कोन्याय मिलना चाहिए। उन्होंने काँग्रेस नेतृत्व चेतावनी देते हुए कहा अगर JNU छात्रों को शीघ्र न्याय नहीं मिल तो फिरसड़क पर उतरेंगे और महिलाओं के न्याय की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि जेएनयूकी आंतरिक समिति की रिपोर्ट में 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की बात सामने आई है। इसके बावजूद इस मुद्दे पर अब तक राहुल गांधी औरप्रियंका गांधी की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। पितृसत्ता समाप्त करने का नारा देनेवाले राहुल गांधी आज आरोपी सांसद का बचाव कर रहे हैं। एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे हैं,वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी छात्राओं के साथ हुए इस कुकृत्य पर चुप हैं। भाजपा महिला मोर्चा इस रवैये कीकड़ी निंदा करता है और मांग करता है कि राहुल गांधी देश की महिलाओं से माफी मांगेंतथा आरोपी सांसद को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करें। प्रदर्शनकारी भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला अधिकारों की बातकरने वाली कांग्रेस और पितृसत्ता को चुनौती देने का दावा करने वाले राहुल गांधी कीकथनी और करनी में बड़ा अंतर है। राहुल गांधी ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ और प्रियंकागांधी वाड्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टीके सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर 11 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीरआरोपों के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।क्या महिला सुरक्षा और सम्मान कांग्रेस के लिए महज राजनीतिक नारे हैं? क्या राहुलगांधी को इन 11 छात्राओं का दर्द नजर नहीं आता? भाजपा महिला मोर्चा ने इस प्रदर्शन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया किमहिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा आरोपी सांसद को संरक्षण दिए जाने के खिलाफदेश की नारी शक्ति अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा की मांग है किराहुल गांधी आरोपी सांसद को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करें, उनके लोकसभा सेइस्तीफे दिलवाएं और जेएनयू की 11 छात्राओं से माफी मांगें। महिला सम्मान पर उपदेश देने वालीकांग्रेस को अब अपने नारों से आगे बढ़कर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

