Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने 1430 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक ट्रक और क्रेटा वाहन किया जब्त, 6 आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार करते हुए भिवानी जिले के लोहारू में 1430 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक ट्रक और क्रेटा वाहन को जब्त करते हुए कुल छः आरोपित  को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान एसटीएफ हिसार की टीम द्वारा ड्रग पेडलर्स पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ को झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोहारू और सतनाली के बीच ट्रक से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया।
         
पकड़े गए आरोपितों  की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जयबीर और सचिन, राजस्थान के झुंझुनू जिला निवासी कृष्ण कुमार, अनवर और जीतू तथा राजस्थान के चुरू जिले के राजेश कुमार के रूप में हुई है। यह भी खुलासा हुआ कि अभियुक्त अनवर सिरसा जिले में दर्ज एनडीपीएस मामले के संबंध में उद्घोषित अपराधी है। आरोपितों  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और ड्रग पेडलर्स के इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ‘सुपर-100 कार्यक्रम’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

बच्चों में देशभक्ति जगाने के लिए देशभक्तों की शौर्य गाथाएं सुनाई जानी चाहिए : ओपी धनखड़

Ajit Sinha

एक कारोबारी के साथ तीन करोड़ 26 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!