Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ईवीएम मशीनों के आवंटन के लिए, द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा की देख-रेख में लोकसभा आम चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के दृष्टिïगत पलवल के लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, कार्यालय में जिला की तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व में रखी जाने वाली ईवीएम मशीनों के आवंटन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।



जिसके अंतर्गत विधानसभा वार 60 ईवीएम मशीनों का आवंटन कर उन्हें सुरक्षित किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत 82-हथीन विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 मशीनों, 83-होडल अ.जा.के लिए 18 तथा 84-पलवल विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 मशीनों का निर्धारण किया गया। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एव नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार चुनाव दुर्गा प्रसाद, कार्यकारी अभियंता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी आदि उपस्थित।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उड़ीसा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती प्रमिला मलिक ने की मुलाकात

Ajit Sinha

पलवल : होडल टोल प्लाजा के समीप कार व मोटर साईकिल की जबरदस्त टक्कर में बाइक उछल कर कोसों दूर जा गिरा, दो की मौत।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में लगभग 55 वर्षों तक शासन किया लेकिन भ्रष्टाचार और घोटाले के सिवाय कुछ भी नहीं किया: नड्डा 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!