Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी पलवल

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शुरू किए पांच नए कोर्स

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इस सत्र में पांच नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। सभी कोर्स रोजगारपरक हैं। इससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस सत्र में बीएससी मैथ्स एंड कंप्यूटिंग, ओनर्स विद रिसर्च, एमए इंग्लिश, पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर डिवाइस पैकेजिंग, बीसीए-एमसीए इंटीग्रेटेड और बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन ओनर्स स्पेशलाइजेशन इन एआई/एमएल शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इन पांच विषयों में विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए इन्हें तत्काल शुरू करने का निर्णय हुआ है। साथ ही इसी सत्र से कोरियन भाषा का प्रोग्राम भी शुरू होगा। जर्मन और जापानी भाषा पहले से विश्वविद्यालय में पढ़ाई जा रही है।

कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि कई अन्य प्रोग्राम भी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय जल्दी ही लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानवीय संसाधन तैयार करना श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा उद्देश्य है। इसके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों से स्किल्ड लोगों की मांग आ रही है। उसके हिसाब से भी नए प्रोग्राम शुरू करने पर मंथन चल रहा है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों ने अपने विषय विशेषज्ञों को ऐसे क्षेत्र चिन्हित करने पर लगाया है,जिनकी इंडस्ट्री में ज्यादा माँग है और उसके लिए जॉब रेडी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में नए प्रोग्राम चिन्हित करके उन्हें भी शुरू किया जाएगा। कुछ ऐसे प्रोग्राम भी भविष्य में शुरू होंगे, जोकि शार्ट टर्म प्रोग्राम होंगे। यह शॉर्ट टर्म प्रोग्राम करने के बाद युवा सीधे जॉब रेडी बन जाएंगे। कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि पाँच नए प्रोग्राम शुरू करने के कारण आवेदकों को पर्याप्त समय देने के लिए ही अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 25 जून से तीन जुलाई करने का फ़ैसला किया गया है। अब इच्छुक विद्यार्थी तीन जुलाई तक अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन कर सकेंगे।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पास 125 से भी ज्यादा इंडस्ट्री पार्टनर हैं और निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण एमओयू  करने जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक भागीदारों की संख्या बढ़ेगी और विद्यार्थियों के लिए ऑन द जॉब ट्रेनिंग से लेकर प्लेसमेंट तक के सभी अवसर बढ़ जाएंगे। इस सत्र में डीवॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, बीवॉक मेक्ट्रोनिक्स और बीवॉक सोलर एनर्जी सहित कई प्रोग्राम में विद्यार्थियों का प्लेसमेंट शत प्रतिशत रहा है। कई प्रोग्राम में विद्यार्थियों के पास रोजगार के एक से अधिक अवसर थे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का इंडस्ट्री कनेक्ट बहुत अच्छा है। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनी इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जुड़ी हुई हैं।         

Related posts

मानव रचना को राष्ट्रीय रोजगार पुरस्कार 2023 का सम्मान मिला।

Ajit Sinha

ऑनलाइन ऑर्डर देकर लाखों रूपये का माल हड़पकर धोखाधड़ी मामले में फरीदाबाद की महिला सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार को द्रोणाचार्य अवार्ड और पूर्व छात्र एवं शूटर अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x