Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: ‘संचार’ के ‘महाकुंभ’ विशेष संस्करण का हुआ विमोचन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं तकनीकी विभाग द्वारा संचालित ‘संचार’ समाचार पत्र के विशेष ‘महाकुंभ’ संस्करण का विमोचन समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया। स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में संचार के विमोचन अवसर पर पूर्व कुलसचिव डॉ.मेहा शर्मा, शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ.सविता भगत, इंटरनेशनल मॉडल डॉ.महिमा बक्शी, सपना सूरी, प्रो.नीलम तुर्क, रेनू डागर, मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह, डॉ. तरुणा नरूला, डॉ. सोनिया हुड्डा, डॉ. राहुल आर्य, डॉ. के. एम.ताबिश, डॉ. पायल धींगड़ा, डॉ. नेहा गोयल, वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, प्रॉडक्शन सहायक अंजू सिंह एवं संचार संपादकीय टीम में शामिल मीडिया विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मीडिया विभाग के ‘संचार’ समाचार पत्र के विशेष ‘महाकुंभ’ संस्करण का विमोचन करने के उपरांत फरीदाबाद की प्रतिष्ठित महिलाओं ने महाकुंभ के साथ-साथ भारतीय तीज-त्योहारों सहित विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियों संबंधित समाचार, इसकी पृष्ठ सज्जा, चित्र संकलन, लेखन सामग्री की खूब प्रशंसा की। कुलपति प्रो.एस.के.तोमर ने मीडिया विद्यार्थियों द्वारा तैयार ‘संचार’ के महाकुंभ विशेष संस्करण के लिए मीडिया विभाग को बधाई दी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सृजन गतिविधियों में नई-नई तकनीक के प्रयोग के लिए प्रेरित भी किया। संचार एवं तकनीकी विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने बताया कि ‘संचार’ समाचार पत्र मीडिया विद्यार्थियों के लिए नियमित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्ति का सशक्त माध्यम है।  जिसे विभाग के छात्रों द्वारा वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी और प्रोडक्शन सहायक अंजू सिंह के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है। संचार पत्र के इस विशेष अंक में ‘महाकुंभ’ के साथ अन्य तीज-त्योहार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। डॉ. पवन सिंह ने संचार पत्र के महाकुंभ विशेषांक के प्रकाशन के लिए संचार संपादकीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   

Related posts

फरीदाबाद ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों को छोड़कर 2 दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x