Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद : जाने माने गणितज्ञ प्रो. सुशील कुमार तोमर बने जेसी बोस विश्व विद्यालय के कुलपति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जाने-माने गणितज्ञ तथा पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ के गणित विभाग के प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर ने आज जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति का पदभार ग्रहण किया। वे विश्वविद्यालय के सातवें कुलपति हैं। उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति श्री राज नेहरू का स्थान लिया है, जो 3 नवंबर, 2021 को प्रोफेसर दिनेश कुमार के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्य कर रहे थे।

कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग, संकाय और स्टाफ सदस्यों ने विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रो. सुशील कुमार तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर निवर्तमान कुलपति राज नेहरू, जोकि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा प्रो दिनेश कुमार जोकि हाल ही में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति बने है, ने विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर प्रो. तोमर को शुभकामनाएं दी। प्रो. तोमर ने पदभार ग्रहण करने से पहले महान वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रो. एस एन मिश्रा-सेवानिवृत्त, जीवन विज्ञान संकाय, एमडीयू, प्रो. आशीष अरोड़ा, पीटीयू, जालंधर और रोहतक से डॉ. जय भगवान भी उपस्थित थे।अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के राज्यपाल और कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय का आभार व्यक्त करते हुए प्रो. तोमर ने कहा कि नई शिक्षा नीति का प्रभावी कार्यान्वयन और चल रहे शैक्षणिक एवं बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की अपनी स्थापना के बाद से उत्कृष्टता की एक लंबी विरासत रही है और कुलपति के रूप में इस विश्वविद्यालय से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। बाद में उन्होंने विश्व विद्यालय के सभी डीन, विभाग अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक की अध्यक्षता की। एक शिक्षाविद एवं शोधकर्ता के रूप में प्रो. तोमर का शैक्षणिक करियर 34 वर्षों से अधिक का है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्षों में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के एप्लाइड गणित विभाग के प्रभारी के रूप में सेवाएं दी। वर्ष 2000 में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यभार संभाला। वह 2012 से 2015 तक पीयू में गणित के एडवांस स्टडी सेंटर के अध्यक्ष रहे है। वे पीयू में डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा डीन रिसर्च भी रह चुके है। हाल ही में उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय में डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) नियुक्त किया गया था। प्रो. तोमर अपने शोध कार्य के लिए जाने जाते हैं और एक प्रसिद्ध गणितज्ञ हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति की पत्रिकाओं में उनके 119 शोध पत्र प्रकाशन हैं और उन्होंने अपने शोध के विभिन्न विषयों पर देश और विदेश में 131 से अधिक व्याख्यान दिए हैं। वह जीजेयू, हिसार और हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के नामांकित सदस्य हैं। हाल ही में, उन्हें पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया था। बच्चों के बीच विज्ञान की शिक्षा को रूचिकर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2016 में चंडीगढ़ विज्ञान परिषद की शुरुआत की जो राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान भारती का एक अंग है। वह राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (एनएएसआई) के चयनित फैलो हैं और इंडियन मैथमैटिकल सोसाइटी के पीएल भटनागर मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित हैं। वे अनुसंधान सहयोग के तहत कई देशों का दौरा भी कर चुके हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिशु गृह सेक्टर -15 में बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी का पावन पर्व

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल ने जटिल एंजियोप्लास्टी कर बचाई मरीज की जान- डॉ. एसएस बंसल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुर्जर सभा हरियाणा ने आज 101 रुपये की शादी करने वाले आईएएस प्रशान्त नागर को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x