Athrav – Online News Portal
पलवल

एसडीएम ज्योति ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: एसडीएम ज्योति ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(।) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा जिलाधीश पलवल के निर्देशानुसार 30 जून 2025 को गांव कुशक में पैमाइश कार्य के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलवल के नायब तहसीलदार अजय कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार गांव रसूलपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय से अनाधिकृत अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक डा. विरेंद्र सहरावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इसी क्रम में श्री हरकेश पुत्र सुगन निवासी गांव घुघेरा सिटी थाना पलवल व तहसील पलवल की मृत्यु की घटना के संबंध में तुरंत प्रभाव से कानून व्यवस्था सामान्य होने तक कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग पलवल के ईटीओ राजेश सहरावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। एसडीएम ज्योति द्वारा जारी आदेशानुसार सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इस जमीन पर किसी कोर्ट का स्टे आदि न हो और सभी कार्य नियमानुसार किए जाएं।

Related posts

पलवल सीआईए की टीम और मोहित हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों के पैरों लगी गोली।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: समाधान शिविर में आई 37 शिकायतों में से 28 का करवाया गया समाधान

Ajit Sinha

पलवल में दिल्ली -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोड़फोड़ के दौरान भीड़ ने किया पथराव, जेसीबी मशीन के शीशे तोड़े-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x