
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई शगुन योजना 1 अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। यह योजना न केवल पुलिसकर्मियों के बच्चों की शादी में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि पुलिस परिवारों के सम्मान और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करती है। अब तक इस योजना के तहत 18 पुलिसकर्मियों को 2.5-2.5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, 12 नए आवेदन प्रक्रिया धीन हैं। यह योजना विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के बच्चों,खासकर बेटियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय दबाव के अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस पहल को पुलिस बल के मनोबल से जोड़ते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनका और उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शगुन योजना इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अप्रैल माह के दौरान हरियाणा पुलिस ने शगुन योजना के तहत 18 पुलिसकर्मियों को लाभान्वित किया है। पुलिस महानिदेशक का दायित्व संभालने के उपरांत हमने इस योजना को प्रारंभ करने का जो संकल्प लिया था, उसे आज सफलतापूर्वक साकार किया गया है। यह योजना पुलिस परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों को एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच देना है, ताकि वे निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। विभाग द्वारा बनाई जा रही प्रत्येक योजना का लक्ष्य पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उनके परिवारों को सशक्त करना है।लाभान्वित कर्मियों— जैसे ईएसआई/एचसी सुखबीर सिंह, एसआई राजपाल सिंह, ईएचसी कैलाश, श्री करम चंद, एसआई कमल चंद, ईएएसआई सुरेंद्र कुमार, ईएएसआई संजीव कुमार, एसआई रविंदर सिंह, श्री रामधन, ईएसआई कश्मीर सिंह एवं कॉन्स्टेबल सतपाल, ASI अशोक कुमार, EASI सीता राम, ASI राजपाल, ASI धर्मेंद्र सिंह, SI जयपाल तथा कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने इस योजना को “वास्तविक अर्थों में आर्थिक सहायता देने वाली पहल” बताते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। एसआई कमल चंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बेटी के विवाह जैसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक अवसर पर आर्थिक प्रबंधन करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है, ऐसे में शगुन योजना के तहत मिली सहायता हमारे लिए बड़ी राहत साबित हुई है। इसी प्रकार, एक अन्य लाभार्थी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस योजना ने हमें आत्मसम्मान के साथ अपने सामाजिक दायित्व निभाने की शक्ति दी है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि विभाग की ओर से हमारे प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। कुछ कर्मियों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस संवेदनशीलता के साथ हमारे परिवारों की जरूरतों को समझा है, वह सराहनीय है। इससे हमें यह भरोसा मिलता है कि विभाग हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

