Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली: प्रीत विहार इलाके में मासूम बच्चे की डेड बॉडी मिलने से नाराज परिजनों का हंगामा, पथराव, लाठीचार्ज-देखे वीडियो



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में तीन साल के एक मासूम बच्चे की आज डेड बॉडी मिलने से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस सनसनीखेज हत्या कांड से गुस्साए  लोगों ने पुलिस पार्टी पर जमकर पथराव करने किया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया। और हालात पर काबू पा लिया, अन्यथा सरकारी सम्पति  को नुकशान पहुंचाने के  फिराक में थे। 

प्रदर्शनकारियों की माने तो एक हफ्ते पूर्व एक तीन साल के बच्चे का किडनेप कर लिया गया था जिसकी शिकायत प्रीत विहार थाने में की गई थी, जब भी वह थाने में बच्चे के बारे पूछने के लिए आते तो ये लोग कहते कि बच्चे की  तलाश कर रहे हैं, आज बच्चे का शव टुकड़ों में मेरठ के पास  मिला, इससे नाराज परिजनों ने प्रीत विहार थाने के घेराव कर दिया। इस दौरान ये प्रदर्शन हिंसक हो उठा,

प्रदर्शन कर रहे लोग सरकारी सम्पति को नुकशान करने की कोशिश की , इस से पहले पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया , इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर बिगड़ते हालत को काबू कर लिया। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।           

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘गो टू विलेज 2.0 कार्यक्रम और खोंगजोम में एक विशाल जन-सभा को संबोधित किया

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सोलर पॉलिसी के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की

Ajit Sinha

सोनिया गांधी बोली; आज मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x