Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर और अधिवक्ता पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, अधिवक्ता गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की रोहतक टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवीन कादियान (46 वर्ष), निवासी गांव दुबलधन, जिला झज्जर के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता है। इस मामले में नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

मामले में शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के बदले नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय और निजी व्यक्ति परवीन कादियान द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता परवीन कादियान को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर विजय की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इस संबंध में एसवी एंड एसीबी थाना रोहतक में एफआईआर नंबर 37, दिनांक 13 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई सीडीसी/इंस्पेक्टर देवेंद्र, एसवी एंड एसीबी यूनिट झज्जर के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DF&SC), झज्जर श्री आदित्य कौशिक तथा शैडो गवाह के रूप में इंस्पेक्टर सुमित मौजूद रहे।

Related posts

आवारा कुत्ते का आतंक, अब पैन ओएसिस सोसाइटी में छह साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काटा, थाने पर हंगामा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज भाटी हत्याकांड में दो शूटरों सहित 4 बदमाशों को किया अरेस्ट -देखें वीडियो    

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x