Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती पुलिस और फायर यूनिट ने बचाई 19 वर्षीय युवती की जान, सुरक्षित रेस्क्यू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर- 63 के जे ब्लाक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 19 वर्षीय युवती मोबाइल टावर के शिखर पर जा पहुंची। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग ने मोर्चा संभाला। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से फायर यूनिट ने युवती को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती पारिवारिक समस्याओं के कारण गहरे मानसिक तनाव में थी।

घटना के उपरांत पुलिस टीम द्वारा महिला से अत्यंत संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवाद स्थापित किया गया। प्राथमिक पूछताछ में महिला पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से तनावग्रस्त प्रतीत हुई। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। वर्तमान में महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है तथा उसकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विधिक एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी महिला पुलिस ने आज लड़की के साथ जबरन बलात्कार और मार पीट करने वाले तीनों आरोपितों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सहित कुल 4 बदमाश पकड़े गए -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव भनकपुर में 11 वीं क्लास के छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों किया अरेस्ट, अब तक 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x