Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आरडब्लूए 18 ए ने नाले में गिरी हुई गाय को भारी मशक्कत के बाद जिंदा निकला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप से गुजर रहे नाले में आज प्रात: एक गाय गिर गई, जिसे आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद कई घंटों के अथक प्रयास के बाद सकुशल बाहर निकाला। सैक्टर 18ए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सदाना ने बताया कि उन्होंने आज सुबह देखा कि एक गाय आईटीआई के पास से गुजर रहे नाले में गिरी पड़ी है,



जो वहां से निकलने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने अपने साथियों व अन्य लोगों की मदद से कई घंटे के प्रयास के बाद गाय को सशकुल बाहर निकाला। उनका यह भी कहना है कि वे पहले भी प्रशासन से इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं कि जगह-जगह से गुजर रहे ऐसे नालों को ढका जाये जिससे बेजुबान जानवर उनमें न गिर सकें। यह तो गनीमत है कि हादसा दिन के वक्त हुआ जिससे लोगों को समय पर जानकारी मिल जाने से गाय की जान बच गई, अगर यही हादसा रात को हुआ होता तो गाय की जान भी जा सकती थी।

Related posts

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ मेट्रो रेल शुरू होने का श्रेय ले गई कांग्रेस, झूम उठे कांग्रेसी, भाजपा के मंत्री मंच पर उपलब्धि के बखान करते रह गए

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया हो गई तेज़,  संगठनात्मक चुनाव की कार्य शाला हुई संपन्न। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बरसात बीत गई, अब काम पर ध्यान दें अधिकारी – राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!