Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया हो गई तेज़,  संगठनात्मक चुनाव की कार्य शाला हुई संपन्न। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गयी है । संगठन के चुनाव हेतु आज एक महत्त्वपूर्ण कार्यशाला जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी की अध्यक्षता में मिलन वाटिका, सेक्टर 11 में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश की उपाध्यक्षा श्रीमती नीरा तोमर, जिले के चुनाव अधिकारी जी.एल शर्मा, सह अधिकारी वीरपाल दीक्षित व जगमोहन गोयल,जिले की प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड़ जी ,बड़खल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा,फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेन्द्र गुप्ता व सभी मंडलों के अध्यक्ष व मंडल के चुनाव हेतु नियुक्त मंडल अधिकारी,सहअधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।



बैठक में जिला चुनाव अधिकारी जी. एल शर्मा  ने आगामी शक्तिकेंद्र व बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से जानकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल चुनाव अधिकारियों को दी । मंडल चुनाव अधिकारियों  को शक्ति केंद्र व बूथ समिति पर बनने वाले चुनाव प्रभारी एवं अधिकारियों के नाम 15 दिसंबर तक  जिला चुनाव अधिकारी को देना निर्धारित किया। संगठन के चुनाव निमित्त सामग्री व फॉर्म जिला कार्यालय सेक्टर 9 में पहुँच गए हैं  आज से उनका वितरण भी शुरू हो चुका है। संगठन के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा व 25 दिसंबर तक  बूथ स्तर के संगठन का गठन होना निश्चित हुआ है।

Related posts

फरीदाबाद: धारा 163 के तहत जिलाधीश ने दिए आदेश, किरायेदारों, अतिथियों और विजिटरों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड स्थित अरावली पहाड़ों के बीचों बीच बने कृत्रिम झील में डूबने से दो बच्चों की मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव ददसिया में विकसित की गई 3 अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!