Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

5 के नकली सिक्के के मामले में हिसार से एक टोल मैनेजर शीशपाल को 5 लाख के नकली सिक्कें के साथ किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -48 ने आज 5 के नकली सिक्के बनाने और सप्लाई करने के मामले में लान्ड्री टोल,हिसार के मैनेजर शीशपाल को 5 के 5 लाख के सिक्कें के साथ गिरफ्तार किया गया हैं, इससे पहले पुलिस ने दीपाली , नासिर , राकेश व सुभाष उर्फ़ राहुल गिरफ्तार किए गए थे अब तक पुलिस इन आरोपियों के पास से 10 लाख के नकली सिक्कें, सिक्के बनाने वाली मशीनें और डाई बरामद कर चुकी हैं।



पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण के मास्टरमाइंड सुभाष उर्फ़ राहुल के निशानदेही पर क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 की टीम हिसार लान्ड्री टोल प्लाजा पर पहुंची तो वहां के टोल पर मैनेजर डियूटी दे रहा था उस दौरान इस बारे में उससे पूछताछ की गई तो पहले तो उसने पुलिस को मना कर दिया जब मुख्य आरोपी सुभाष उर्फ़ राहुल से उसका सामना किया तो उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी मैनेजर शीशपाल अपने मामा के घर सिरसा ले गया वहां पर एक भुस के कमरे में रखे 5 के 5 लाख रुपए के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। इस तरह से इस प्रकरण में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद:गांव अनंगपुर में तोड़फोड़ के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, कई जेसीबी मशीन को तोड़े, लाठीचार्ज-वीडियो देखें

Ajit Sinha

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कोर्ट में किया चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!