Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बरसात बीत गई, अब काम पर ध्यान दें अधिकारी – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। नागर ने अधिकारियों से कहा कि बरसात बीत गई है अब विकास कार्यों में तेजी लाएं जिससे हम लोगों को राहत दे सकें। विधायक नागर के निवास पर रखी बैठक में पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, पंचायती राज विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  बैठक में बरसाती मौसम में विकास कार्यों के पिछड़ जाने की बात कहते हुए नागर ने अब काम में तेजी लाने की बात कही। तय हुआ कि तिगांव से बल्लभगढ़ रोड का काम एक दो दिन में ही शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि वह तिगांव विधानसभा क्षेत्र की सडक़ों को बनाने और उनकी मरम्मत किए जाने के एस्टीमेट बनाने के लिए कहा। जिससे कि जल्द से जल्द मंजूरी लेकर इन पर काम शुरू किया जा सके। वहीं पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल आपूर्ति की योजनाओं को मूर्त रूप देने, नए नलकूपों और पानी की लाइन डाले जाने की योजनाएं बनाने के लिए कहा।  बैठक में मौजूद बीडीपीओ अजीत ङ्क्षसह ने भी काम में तेजी लाए जाने पर सहमति जताई।  विधायक नागर ने उन्हें सफाई कर्मचारियों की रुकी हुई पेमेंट करवाने और साफ सफाई के काम को दुरुस्त करने के लिए कहा।

नागर ने कहा कि जहां कहीं भी निरीक्षण की आवश्यकता हो, उसके बारे में उन्हें बताएं। लेकिन किसी भी कार्य में ढील बिल्कुल न दें। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यों के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं है. केवल बरसात का मौसम ऐसा होता है कि जिसमें विकास कार्य प्रभावित होते हैं। लेकिन अब जबकि बरसात जा चुकी है तो ऐसे में हम सभी कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए मैदान में हैं और लोगों को जल्द ही बदलाव नजर आएंगे। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप सिद्धू, एसडीओ प्रकाश लाल, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ अजय जिंदल और पंचायती राज से भी कई अभियंता मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आज ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा की-जानने के लिए पढ़े 

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर दीनबंधु गोयल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Ajit Sinha

अपहरणकर्ताओं को 10 लाख रुपए देकर एक व्यापारी ने आपने आप को छुड़ाया ,कौशल गैंग का कोई हाथ नहीं, कोई और पेंच हो सकता हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x