अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:मनीष भारद्वाज ने अपने दोस्त से उधार के 20 लाख रूपए बार -बार मांग-मांग कर उसे परेशान कर रखा था। इसलिए उसकी उसने मौका देख कर गोली मार कर दिन दहाड़े हत्या कर दी। अब इस हत्या के मुख्य आरोपित को अपराध शाखा, सेक्टर -17 और थाना न्यू कॉलोनी की संयुक्त टीम ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 1 रिवाल्वर, 2 जिंदा कारतूस व 1 खाली खोल बरामद किए हैं। ये खुलासा आज पुलिस कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने दिए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 07 जून -2022 को समय करीब 3 पीएम पर गुरुग्राम पुलिस को एक सूचना मिली कि लेडी फातिमा स्कूल प्रताप नगर, गुरुग्राम के पास एक शख्स को गोलियां मार दी हैं। इस सूचना पर डीसीपी दीपक सहारण और उनकी टीम Scene of Crime, एफएसएल व फिंगर प्रिंट सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित को हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के ड्राईवर प्रमोद कुमार उर्फ बबलू के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में ज्ञात हुआ कि गत 07 जून 2022 को मनीष भारद्वाज के साथ गाड़ी में सदर बाजार से एसी खरीदने के लिए निकले थे। मनीष भारद्वाज ने अपने दोस्त सन्नीकान्त को भी बुला लिया जो अपनी स्कूटी से न्यू कॉलोनी मोड पर आ गया था और इनके साथ ही गाड़ी में बैठ गया। एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से इन्होनें एसी बुक करवाया। इस दौरान गाड़ी में मनीष भारद्वाज व सन्नी कांत आपस में पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत कर रहे थे। सन्नीकांत ने मनीष भारद्वाज को न्यू कॉलोनी मोड के पास गाड़ी में ही पीछे से चार-पाँच गोलियां मार दी और वहां से भाग गया। उनका कहना हैं कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई। अपराध शाखा सेक्टर-17 व पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित सनी कांत, उम्र 36 वर्ष (शिक्षा 6th) को कल 09 जून 2022 को इफको चौक, गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया।

उनका कहना हैं कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह और मनीष भारद्वाज आपस मे अच्छे दोस्त थे। उसने मनीष भारद्वाज (मृतक) से करीब 20 लाख रुपए उधार लिए हुए थे और मनीष भारद्वाज उससे रुपए मांग कर परेशान कर रहा था तो उसने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी। ये दोनों अन्य राज्यों से फर्जी तरीके से एनओसी लाकर गुरुग्राम में हथियार लाइसेंस बनवाने का काम करते थे । इस केस में ये दोनों जेल भी गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 1 रिवॉल्वर, 2 जिन्दा कारतूस व 1 खाली खोल बरामद किए है। आरोपी को आज दिनांक 10 जून 2022 को अदालत के सम्मुख पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

