Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: 84 किलो गांजा पत्ती, 2.13 लाख नशीले कैप्सूल बरामद कर 4 आरोपी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगा तार की जा रही कार्रवाई के तहत पलवल जिले से चार तस्करों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से 184 किलोग्राम से अधिक गांजा पत्ती और 2.13 लाख से अधिक नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में पुलिस ने अवैध रूप से एक ट्रैक्टर से जुड़े सेप्टिक टैंक के अंदर छिपाकर विशाखापट्टनम से लाया जा रहा 184 किलो 550 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
                   
पुलिस टीम को ट्रैक्टर से जुड़े सेप्टिक टैंक में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसे एक स्विफ्ट कार द्वारा पायलट किया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने नाकबंदी कर दोनों वाहनों को एक नाके पर रोका। सेप्टिक टैंक की तलाशी में 179 किलोग्राम 550 ग्राम वजन वाले पांच प्लास्टिक बैग जब्त किए गए। कार से शेष पांच किलो गांजा पत्ती बरामद की गई।

अरेस्ट आरोपियों की पहचान होडल निवासी देवदत्त उर्फ चिंटू, दिल्ली के नावेद खान और होडल के चरण सिंह के रूप में हुई है। दूसरे मामले में, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर के एक वाहन में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वाहन को रोका और आरोपी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी में प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाले कुल 2,13,120 कैप्सूल बरामद हुए। जब्त दवाओं में शामिल हैं – डायसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एसिटामिनोफेन कैप्सूल, स्पा-ट्रैंकन प्लस।
    
अरेस्ट आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी तैयब के रूप में हुई है। अरेस्ट आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद किया गया मादक पदार्थ और नशीले कैप्सूल की खेप के पीछे उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।  

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के पांच संकाय सदस्यों का अनुसंधान और विकास अनुदान के लिए चयन

Ajit Sinha

शिकायतकर्ता को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाली महिला एएसआई पूनम 10000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 14 मिनी बसों को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से झंडी दिखाकर रवाना किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x