Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: एक प्लाट पांच क़त्ल: तिहरे हत्याकांड में गुरुग्राम सेक्टर-9 ए थाना पुलिस ने भाभी व देवर को किया गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:सेक्टर -9 ए थाना पुलिस ने आज गांव बसई में घटित हुई तिहरे हत्याकाण्ड में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। दोनों आरोपित आपस में भाभी व देवर हैं। तिहरे हत्याकांड को रंजिशन अंजाम दिया गया था। आरोपित दोनों भाभी व देवर पर इस हत्या कांड का साजिश रचने का आरोप हैं। तिहरे हत्याकांड को बुधवार की सांय लगभग छह बजे अंजाम दिया गया था। बाकि के आरोपितों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। 
पुलिस के मुताबिक बीते 20 अगस्त 2020,बुधवार सांय लगभग छह बजे गांव बसई के पास विंग अपार्टमेंट में बदमाशों ने समीर,अनमोल निवासी भवानी एन्क्लेव, सन्नी निवासी गांव बस की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सेक्टर-9 ए थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 307,148 ,149 व 25 -54 -59 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई थी। पुलिस को शुरू से ही शक था गांव भुड़का कला निवासी पवन नेहरा आदि ने इस वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की तो उसकी सुई उसी के पास जाकर  अटक गई। इस मामले में अपराध शाखा , सेक्टर -10 व सेक्टर-9 ए थाने की संयुक्त टीम ने कल शुक्रवार को बाला पत्नी पृथ्वी पाल निवासी गांव बसई ,जिला गुरुग्राम ,उम्र 57 साल व नरेंद्र निवासी गांव बसई , जिला गुरुग्राम , उम्र 53 साल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बसई गाँव के रहने वाले जोनी व मोनी दो भाईयों के 1 प्लाट पर अमित उर्फ काले व विनोद ने अवैध रुप से कब्जा करके बेच दिया था। जिस प्लाट को लेकर जोनी-मोनी और अमित उर्फ काले के बीच में रंजिश पैदा हो गई थी। इस रंजिश के चलते अमित उर्फ काले द्वारा रेवाङी में मोनी निवासी गांव बसई की हत्या को अन्जाम दिया गया था।

मोनी की हत्या के बाद मोनी के भाई जोनी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अमित उर्फ काले के साथी सन्जू की हत्या को अन्जाम दिया था। उसके बाद अमित उर्फ काले व जोनी दोनों जेल में बन्द थे।आरोपितों से यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपितों बाला व नरेन्द्र ने एक योजना के अनुसार अमित उर्फ काले को बीते 13 अगस्त 2020 को पैरोल जमानत पर जेल से बाहर लाए। अमित उर्फ काले अपने साथी की हत्या का बदला लेने की रंजिश रखता है। उक्त आरोपित महिला बाला अमित उर्फ काले की माँ है और आरोपित नरेन्द्र अमित उर्फ काले का चाचा है। अमित उर्फ काले ने अपनी माँ बाला व चाचा नरेन्द्र के साथ मिलकर जोनी के साथियों की हत्या करने की योजना बनाई और इस योजना में आरोपित महिला बाला ने अपने भतीजे पवन नेहरा निवासी भूड़का को शामिल कर लिया। पवन नेहरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त मुकदमें में जोनी (मोनी का भाई, जो जेल में बन्द है) के साथियों शशी कान्त उर्फ सन्नी, अनमोल व समीर की हत्या की वारदात को अन्जाम दिया। 

Related posts

कडाके की ठंड, तेज म्यूजिक में हुक्का का धुआं उड़ाते मिले युवक और युवतियां, संचालक समेत तीन गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी की एक और नई पहल, शिकायतकर्ता को घर बैठे निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी उसके मुकदमे के चालान (चार्जशीट) की कॉपी।

Ajit Sinha

दीनबंधु सर छोटूराम के योगदान को शब्दों में परिभाषित नही किया जा सकता:उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha
error: Content is protected !!