Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बन पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 लोग अरेस्ट, होटल व्यवसायियों को बनाते थे निशाना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले में क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बनकर व्यवसायियों से पैसे वसूलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गैंग के सरगना सहित 6 आरोपितों को अरेस्ट किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से छह फर्जी पहचान पत्र और तीन वाहन भी बरामद जब्त किए हैं। शहर थाना महेंद्रगढ़ में एक होटल संचालक से इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ संदिग्ध खुद को क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बताकर होटल में आए थे।

उन्होंने होटल की तलाशी शुरू कर दी और एफआईआर का डर दिखा कर 50 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने डर के मारे उन्हें 30 हजार रुपये दिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपितों ने डर दिखाकर अन्य होटलों से भी पैसे की वसूली की है। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपितों को अरेस्ट किया जिनकी पहचान गैंग के सरगना कर्मबीर उर्फ कालू, राहुल, पंकज, प्रवीण, योगेश और अनूप के रूप में हुई है।

Related posts

हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय आईजी/एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र , डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आयोजित बैठक में की शिरकत-वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2 आईएएस तथा 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x