Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

प्रॉपर्टी कारोबारी उमा शंकर बोले; देश में पीएम मोदी और फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के नाम की सुनामी-वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीजेपी नेता व प्रॉपर्टी कारोबारी उमा शंकर गर्ग ने आज रविवार को “अथर्व न्यूज़” को दिए गए विशेष इंटरव्यू में कहा कि वैश्य समाज का एक -एक वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को हर कीमत पर जाएगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर तीसरी बार रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल कर सांसद बनेगे। सवाल के जवाब उनका कहना है कि भाजपा प्रत्याशी व लोकप्रिय सांसद कृष्ण पाल गुर्जर बीते 10 सालों में जो विकास कराए हैं, वह छुपाने वाली बात तो हैं ही नहीं। उन्होनें कहा कि बदरपुर बॉर्डर से पलवल आज के समय में आप 15 से 20 मिनट में पहुंच जाते हैं, जो कभी लोगों को 2 से 3 घंटे तक लग जाते थे। 

दिल्ली -मथुरा हाईवे पर इतनी ज्यादा रेड लाइटें थी , को बिल्कुल मुक्त कराया। ये कोई आसान बात हैं क्या, इसके बाद बाईपास रोड पर दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस -वे बनाई जा रही हैं जिसका कार्य आधे से ज्यादा कार्य पूरा हो चुके हैं। इसके बाद मंझावली पुल लगभग बनकर तैयार हैं जो आने वाले 10 से 12 दिनों में बिल्कुल तैयार हो जाएगी। इन सभी पुलों का लाभ आम जनता को ही मिलना हैं। गर्ग ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहे जितने भी जोड़ने लगा लें,जितना तो भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को हैं, क्यूंकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता काफी समझदार हैं , किसी बहकाबे नहीं आने वाली हैं, वैसे भी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के नाम की सुनामी चल रही हैं। इस सुनामी सभी विपक्षी पार्टियां हवा में उड़ जाएगी। वैसे भी इन्हें अच्छे कार्यों को गलत कहने की आदत पड़ गई है। जिससे भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर विशाल वोटों से निश्चित तौर जीतेंगे।   

Related posts

फरीदाबाद: दक्षिण कोरिया की कंपनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को पूरा करने के लिए उठाया एक कदम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 93 लाख 50 हजार रूपए की ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक को थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने एडीसी सतबीर मान व डीआईपीआरओ राकेश गौतम को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x