Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले:इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कम से कम 46 सीटें मिलेंगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनता खुद चुनाव लड़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार के कारनामों को लेकर जनता नाराज है। इस लड़ाई में जनता की जीत होगी।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कम से कम 46 सीटें मिलेंगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारने जा रही है।

खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार धोखे और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, लोगों को भड़काने का काम करते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को डराया जा रहा है, उन्हें तोड़ा जा रहा है। असली दलों से उनका पार्टी चिन्ह छीनकर भाजपा को समर्थन करने वाली पार्टियों को सौंप दिया गया है। यह सब मोदी के इशारे पर हो रहा है। नरेंद्र मोदी सिर्फ लोकतंत्र की बातें करते हैं, लेकिन कभी लोकतंत्र के हिसाब से नहीं चलते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तोड़-फोड़ नीति का महाराष्ट्र एक अकेला उदाहरण नहीं हैं। मोदी की तोड़-फोड़ नीति का वार इससे पहले कर्नाटक, मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश में देखा जा चुका है। उनकी इस नीति के खिलाफ हम सभी साथ मिलकर लड़ रहे हैं।लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र के वादे गिनाते हुए खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर केंद्र में खाली पड़े 30 लाख पद भरे जाएंगे। गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये दिए जाएंगे। गिग श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में भी लोगों को काम दिया जाएगा। गरीबों को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में दिया जाएगा। खेती के सामान पर से जीएसटी हटाया जाएगा। इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों को हर महीने पांच किलो की जगह दस किलो अनाज देगी। सरल सिंगल रेट वाला जीएसटी सभी के लिए लागू होगा।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज आखिरी व फाइनल गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों के नाम लिस्ट जारी किए हैं -पढ़े

Ajit Sinha

क्या देश के गौरव को इसलिए रौंदा जा रहा है क्योंकि आरोपी भाजपा का सांसद है – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

बीजेपी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं-लिस्ट पढ़े  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x