Athrav – Online News Portal
नोएडा

होटल में लगी आग के धुएं में फंसे फिजियोथेरेपिस्ट युवती की दम घुटने से मौत, इंजीनियर की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा के सेक्टर-104 हाजीपुर स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल में शनिवार शाम को लगी आग में एक युवती की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है बनी हुई है. मून होटल में आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है. जिस पर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सेक्टर-104 स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चौथी मंजिल पर अचानक से आग लग गई. आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार शाम को सेक्टर-104 स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चौथी मंजिल पर आग लगने और लोगों के आग में फंसे होने की सूचना मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दस दमकल वाहनों को रवाना किया गया। आग मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चौथी मंजिल पर लगी थी. आग बड़ी नहीं थी. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके से नौ दमकल गाड़ियां वापस भेज दी गईं।प्रदीप कुमार ने बताया होटल में ठहरे इंजीनियर और उसकी परिचित फिजियोथेरेपिस्ट धुएं और आग में फंस गए। चौथी मंजिल पर युवक और युवती के फंसे होने की जानकारी मिली। अग्निशमन विभाग की एक टीम ,दोनों को बाहर निकालने में जुट गई। दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट पलक ने दम तोड़ दिया। वहीं दिल्ली निवासी तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। अग्निशमन विभाग ने फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Related posts

सोसायटी श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों ने चिलचिलाती धूप में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया.

Ajit Sinha

बुढ़ापे के प्यार का हुआ खौफनाक अंत, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला प्रेमी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हाथ में तमंचा लिए रेप पीड़िता का पिता थाने में पहुंचा तो थाने हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट हो गया-आगे क्या हुआ-पढ़ें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x