Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रोडरेज मामले में ऑटो चालक की पीट कर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ऑटो चालक बंटी नंगला चौक से जा रहा था। मृतक बंटी (32) का ऑटो व आरोपित  रोहित की गाडी की आपस में टक्कर होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी । छुट छुटाव के बाद आरोपित ने अपनी गाडी 100/ 200 मीटर आगे ले जाकर ऑटो चालक को रुकवा कर मार-पीट शुरु कर दी। आरोपित के द्वारा की गई मार-पीट से मृतक बेहोश हो गया। मृतक बंटी को घायल अवस्था में मौके पर छोड कर रास्ते में जाते हुए अनजान व्यक्ति से ऑटो चलवा कर अपने साथ ले गया।घटना की सूचना पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा को निर्देशित किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ ने आरोपित रोहित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बंटी (32) निवासी राम नगर कॉलोनी, अलीगढ़ का रहने वाला था और तीन दिन पहले ही अपनी बहन के पास गांव नगला में आया था और अभी ऑटो चला रहा था। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान आरोपित को एत्मादपुर पुल के पास से घटना में प्रयोग गाडी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित रोहित (19) गांव नवादा का रहने वाला है। जिसने पूछताछ में बताया कि घटना के समय अपनी गाड़ी से किसी काम के लिए सुरुरपुर जा रहा था। उसकी गाडी में ऑटो चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसको लेकर उसने ऑटो चालक के साथ मारपीट की थी और रास्ते में जाते हुए एक अनजान व्यक्ति को 500/-रु देकर ऑटो को अपने साथ ले गया था। आरोपित  को अदालत में पेश कर ऑटो की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में रंग बिरंगे फूलों के लाखों पौधे शहरवासियों को देंगें।

Ajit Sinha

पिता ने अपने 4 मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की गला घौंट कर और जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या कर दी, खुद भी नस काट ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x