Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

वैगनआर कार को लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली दादरी पुलिस और वाहन लुटेरो के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच कॉम्बिंग आपरेशन के दौरान और दो बदमाशो को पुलिस पकड़ने में सफल रही जबकि तीसरे बदमाश कि तलाश कि जा रही है। पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से लूटी गई गाड़ी वैगन आर, अवैध हथियार व जिंदा कारतूस और अवैध चाकू बरामद किए गए  है।

पुलिस कि गिरफ्त में घायल बदमाश कि पहचान अफजाल और कॉम्बिंग आपरेशन के दौरान और दो बदमाशो मेराजुद्दीन, असलम के रूप में हुई है। इनका चौथा साथी शौकीन फरार बताया जा रहा है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि  ये चारों बदमाश शातिर किस्म के वाहन लुटेरे है। कल रात एक वैगनआर कार जिसका ड्राइवर मोहम्मद इस्लाम है। उसे किराए पर लेकर दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आया था। घोड़ी बछेड़ा गांव के पास गाड़ी गर्म हो गई थी। वह गाड़ी को रोक उसे ठंडी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बदमाश इनके पास पहुंचे उनको चाकू और तमंचे के बल पर ओवरपावर करके मोहम्मद इस्लाम से गाड़ी और मोबाइल लूट कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एडीसीपी ने बताया कि मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर थाना दादरी के क्षेत्र ओमिनीक्रोन-1, स्कॉलर होम स्कूल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी।

उसी दौरान बदमाश वहां वैगनआर कार से  पहुंचे और नाका को तोड़कर भागने लगे, पुलिस टीम ने पीछा कर उनकी घेराबंदी की, तब बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश मोहम्मद अफजाल को पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया पुलिस ने उसे फौरन दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठा कर वहां से फरार हो गए।  पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दो और बदमाशों मेहराजुद्दीन और असलम को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के कब्जे से  वैगनआर कार, अवैध हथियार, कारतूस और अवैध चाकू बरामद किए गए हैं. घायल बदमाश को इलाज के लिए वालों में भर्ती कराया गया। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अफजाल यह पूर्व में भी उत्तराखंड से जेल जा चुका है। बदमाश असलम भी पूर्व में थाना मंगलौर, उत्तराखंड से ट्रैक्टर चोरी में जेल जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि विभाग और क्राइम ब्रांच -56 की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करते 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2500 रूपए का लालच देकर बिना कागजात के आधार कार्ड बनवानी वाली नाइजीरियन महिला अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परचून की दुकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की एक संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 5 गैस सिलिंडर बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x