Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध रुप से चल रही पटाखा की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1004 किलोग्राम निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे बरामद 3 गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिवाली से पहले ही थाना दादरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली जब अवैध रूप से चल रही एक पटाखा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित पटाखे और पटाखे बनाने का सामान उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की गिफ्त में खड़े राम लखन, आजाद और राजेंद्र को दादरी के गांव बोड़की में अर्ध निर्मित इमारत में पटाखे बनाने का काम कर रहे थे.

दादरी पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय  सूचना के आधार पर छापा मार कर इन्हें गिरफ्तार किया है और और मकान से भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित पटाखे जिनमे 1004 किलोग्राम निर्मित पटाखा (अनार), 100 बोरी (नलकी) पटाखा (अनार बनाने की), 53.6 किलोग्राम मैग्नीशियम पाउडर, 74.8 किलोग्राम स्मैक लेस पाउडर, 68.4किलो ग्राम कटन पाउडर, 37.9 किलोग्राम टीआई पाउडर, 29.4 किलोग्राम द्रव्य पदार्थ (सिल्लीकेट 01 कैन), 28.3 किलोग्राम गोंद (01 छोटा ड्रम), 12.6 किलो ग्राम डब्ल्यू पाउडर, 10 किलोग्राम पीओपी पाउडर, बरामद किए हैं

पुलिस ने इन पटाखों के लिए बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं. एडिशनल डीसीपी  ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि नाम राम लखन,  आजाद जो दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं तथा तीसरा राजेंद्र जनपद बहराइच का रहने वाला है। ये कुछ दिनों से एक अर्धनिर्मित मकान में पटाखे की फैक्ट्री डाले हुए थे। इनके पास से काफी मात्रा में निर्मित अर्धनिर्मित पटाखे, पटाखे बनाने में यूज़ होने वाली सामग्री मशीनें बरामद हुई है। इनके विरुद्ध धारा 5/9B विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जा रहा है.  

Related posts

एक हादसे के शिकार की मदद करने उतरे 3 ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, 4 अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ’ऑपरेशन आक्रमण-6 हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

Ajit Sinha

प्रदेश के चाइल्ड हेल्थ केयर में सबसे प्रीमियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में ढाई सौ स्वास्थ्यकर्मी वेतन में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x