Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चलती बीएमडब्लू कार की डिग्गी से बीच सड़क पर पटाखे (स्काई शॉट) छोड़ने वाले 3 लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा-वीडियो देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: चलती काले रंग की बीएमडब्लू कार की दिग्गी से पटाखे बीच सड़क छोड़ने वाले 3  लोगों को थाना डीएलएफ -फेस -3 की टीम ने आज अरेस्ट किए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो कार व  एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से एक बीएमडब्लू व हुंडई वार्ना कार शामिल हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम *नकुल (उम्र 26 वर्ष), जतिन (उम्र 27 वर्ष) व कृष्ण (उम्र 22 वर्ष)* हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 27 अक्टूबर -2022 को  थाना डीएलएफ फेस-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम के संज्ञान में इंस्टाग्राम (SOCIAL MEDIA) पर वायरल हो रही एक विडियो आई, जिसमें काले रंग की एक गाड़ी को चालक लापरवाही से चला रहा था तथा दूसरों की जान को जोखिम में डालकर अपनी गाडी की डिग्गी पर स्काई शॉट (SKY SHOT )  (FIRE CRACKERS) जलाकर शंकर चौक, गुरुग्राम की तरफ से गोल्फ कोर्स रोड की तरफ जाता दिखाई दे रहा था।

इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए अज्ञात कार चालक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 188 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि एसएचओ संदीप की टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में कार को लापरवाही से चलाकर व कार की डिग्गी पर स्काई शॉट (skyshot )पटाखे चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले कार चालक व उसके साथियों को ढूंढकर आज  सिकंदरपुर, गुरुग्राम से काबू किया गया। काबू किए गए आरोपितों के नाम  नकुल (उम्र 26 वर्ष) , जतिन (उम्र 27 वर्ष) व कृष्ण (उम्र 22 वर्ष)* हैं। 

उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दीपावली के दिन इन्होंने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित  जतिन ने अपना मोबाईल फोन बीएमडब्लू (BMW)  में सवार अपने उपरोक्त आरोपित कृष्ण को देकर वीडियो बनाने के लिए कहा था, कृष्ण द्वारा बनाई गई विडियो जतिन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई दोनों कार (ह्युंडई, वरना व बीएमडब्लू) व 1 मोबाइल फोन आरोपितों  के कब्जा से बरामद* किया गया है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गृह मंत्री अनिल विज ने प्राथमिक शिक्षक की गाड़ी में जलने से मौत मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्यूरो को सौंपी

Ajit Sinha

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने संभाला पदभार

Ajit Sinha

एक नाबालिग लड़की का अपरहरण करके जबरन बलात्कार करने के सनसनी खेज मामले में एक आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x