Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने साइबर ठगों, आर्थिक अपराधी व संगीन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई बारे की गोष्ठी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए फरीदाबाद पुलिस प्रतिबद्ध है और निरंतर अपराधियों पर करवाई कर रही है। कार्य कुशलता में और सुधार लाने के लिए समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज गुरुवार  को सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने पुलिस उपायुक्त आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, क्राइम, एसीपी क्राइम साइबर, आर्थिक अपराध तथा सभी अपराध शाखा प्रभारी, साइबर थाना प्रभारी व आर्थिक अपराध शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान साइबर अपराध, आर्थिक अपराध व संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुए साइबर ठगों, सफेदपोश अपराधियों व संगीन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि आर्थिक अपराध व साइबर अपराध के मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी की गति में वृद्धि की जाए । जिसके लिए अपराध शाखा की टीमों से मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के मामले में आखिरी आरोपित  तक पहुंच कर अधिक से अधिक बरामदगी की जाए तथा बिना किसी परेशानी के बरामद की गई उनकी राशि पीड़ितों को वापस कराई जाए। वहीं आर्थिक अपराध के मामलों में अधिक से अधिक दस्तावेज साक्ष्य एकत्रित किए ,जाकर तथ्यों के आधार पर शीघ्र गिरफ्तार सुनिश्चित की जाए।गोष्टी के दौरान सभी अपराध शाखा प्रभारियों को कहा गया है कि Re-arrest , मोस्ट वांटेड व संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। संगीन अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम घोषित किया जाए ।गोष्टी के अंत में पुलिस आयुक्त ने कहा कि जो पुलिस कर्मचारी ईमानदारी से परिणाम के साथ काम करेगा, उसको इनाम दिया जाएगा और वहीं जो पुलिस कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई  की जाएगी।इस दौरान अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त साइबर व आर्थिक अपराध, मुकेश कुमार पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध व साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध तथा सभी साइबर थाना प्रभारी, आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी व क्राइम ब्रांच प्रभारी उपस्थित रहे। 

Related posts

कुख्यात अपराधी अपने दोस्त व पत्नी के आशिक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में दिवाली पर लोगों को दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट देने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में शामिल चौथा आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x