Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तीन अज्ञात बदमाशों ने, कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, गार्ड पर मिलीभगत का शक, पुलिस की आठ टीमें कर रही है जांच


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के पॉश सेक्टर- 30 के बी ब्लॉक की एक कोठी में तीन अज्ञात लोगों ने,  परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की आठ टीमें  बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रही हैं।

सेक्टर- 30 और सेक्टर- 29 के बीच से गुजरने वाले मार्ग में स्थित कोठी नंबर- भी 11 में अज्ञात बदमाशों परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस कोठी में कारोबारी अमरजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। श्रीमती परविंदर कौर की थाने में दी गई तहरीर के अनुसार देर रात तीन लोगों ने घर में घुसकर उनकों और उनके परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की और नगदी लूट ले गए।

डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि  सूचना पर कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने श्रीमती परविंदर कौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमे में परविंदर ने  अपने गार्ड पर शक जाहिर किया है,  इस घटना के अनावरण के लिए आठ टीमें लगाई गई है और फॉरेंसिक टीम ने भी  मौके की  जांच की,  प्रारंभिक जांच के अनुसार घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं है. पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और इस घटना शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा

Related posts

थाना साइबर क्राइम पूर्व की टीम ने आज फर्जी सिम उपलब्ध कराने के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, एक की मौत 28 घायल-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कच्ची शराब बनाकर दिल्ली सप्लाई करने वाले आरोपी को थाना सूरजकुंड पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x