
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओयो होटल के एक कमरे में शनिवार की रात को एक महिला गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी, और आरोपित फरार हो गया। हत्या वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिटी बल्ल्भगढ़, फरीदाबाद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना सिटी बल्लभगढ़, फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि चांदनी नाम की महिला लगभग उम्र 38 वर्ष अपने जानकार के साथ चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ स्थित एक ओयो होटल में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे आई थी। और कमरा 201 में ठहरी हुई थी। जानकार ने कमरे में उसकी गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को शनिवार रात को मिली, और पुलिस ने जांच की कार्रवाई के बाद मृतका चांदनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल के शव को शवगृह रखवा दिया है। कल सोमवार को मृतका चांदनी के परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा मृतका पीछे से मुंगेर, बिहार की रहने वाली थी। यहां वह गदपुरी , पलवल में रह रही थी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

